युवाओं के कौशल विकास के एनटीपीसी कोरबा द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत

Must Read

नमस्ते कोरबा :- रोजगार क्षमता विकसित करने के लिए कौशल विकास एक महत्वपूर्ण कदम है एवं एनटीपीसी कोरबा परियोजना प्रभावित गांवों के नागरिकों के कौशल विकास और रोजगार क्षमता को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, उक्त विचार बिस्वरूप बसु, कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी कोरबा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के उदघाटन समारोह में व्यक्त किए ।

विदित हो कि एनटीपीसी कोरबा ने सहायक मशीन ऑपरेटर – इंजेक्शन मोल्डिंग के लिए प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए कौशल एवं तकनीकी सहायता केंद्र (सिपेट कोरबा) के साथ सम्झौता किया है। इस कार्यक्रम के तहत 40 युवा प्रशिक्षण से लाभान्वित होंगे। 3 महीने तक चलने वाले इस प्रशिक्षण की समाप्ति के पश्चात छात्रों के लिए सिपेट द्वारा प्लेसमेंट के लिए भी सहायता प्रदान की जाएगी।

श्री बिस्वरूप बसु, कार्यकारी निदेशक कोरबा ने अपने वक्तव्य में युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि यह पाठ्यक्रम परियोजना प्रभावित गांवों और अन्य करीबी गांवों के युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर प्रदान करेगा। कौशल विकास और रोजगार क्षमता को बढ़ाने के लिए एनटीपीसी कोरबा द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। श्री बसु ने कौशल विकास के क्षेत्र में मिल रहे अवसरों पर युवाओं से बात की तथा मिल रहे अवसरों का लाभ उठाने के लिए छात्रों तथा छात्राओं को प्रेरित किया। उदघाटन समारोह में श्री मनोज कुमार राजपूत, केंद्र प्रमुख, सिपेट कोरबा ने युवाओं को एनटीपीसी के प्रशिक्षण का भरपूर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया ।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*ट्रांसपोर्ट नगर चौक में लगाए छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा*सभापति नूतन ठाकुर और छत्तीसगढ़िया सर्व समाज की मांग*

*ट्रांसपोर्ट नगर चौक में लगाए छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा*सभापति नूतन ठाकुर और छत्तीसगढ़िया सर्व समाज की मांग* नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -