Saturday, February 21, 2026

सड़क,फुटपाथ पर अनाधिकृत कब्जा करने वालों को हटाया निगम अमले ने

Must Read

कोरबा 08 अप्रैल 2022 – आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय के निर्देश पर आज निगम अमले ने सड़क फुटपाथ  समान फैलाकर अनाधिकृत रूप से व्यवसाय करने वालों को स्थल से हटाकर सड़क, फुटपाथ को अतिक्रमण से मुक्त कराया, स्मृति उद्यान पार्किंग क्षेत्र तथा घंटाघर ओपन थियेटर व मिनीमाता कालेज के सामने मुख्य मार्ग पर यह कार्यवाही की गई।
       यहॉं उल्लेखनीय है कि अवैध रूप से सड़क के किनारे व फुटपाथ पर कब्जा कर कतिपय लोगों द्वारा कम्बल, रजाई, सजावटी समान, कपड़े व अन्य सामग्रियों को फैलाकर दुकानें सजाई गई थी, वहॉं पर उनके द्वारा सामग्रियों का विक्रय विगत कई दिनों से किया जा रहा था तथा इनकी संख्या लगातार बढ़ रही थी। सड़क, फुटपाथ पर मुख्य मार्ग के किनारे दुकानें सजाने से अनावश्यक भीड़ एकत्रित होती थी, जिससे सड़क दुर्घटना की संभावना बनी रहती थी, साथ ही आमनागरिकों, वाहन चालकों को आवागमन में असुविधा होती थी। बुधवार को शहर भ्रमण के दौरान आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने उक्त स्थल का निरीक्षण किया, सड़क, फुटपाथ में दुकान सजाकर बैठे लोगों को समझाईश दी तथा उन्हें वहॉं से हटाने के निर्देश निगम के अधिकरियों को दिए। आज निगम के अतिक्रमण दस्ते ने सघन रूप से कार्यवाही करते हुए स्मृति उद्यान के सामने स्थित पार्किंग क्षेत्र तथा ओपन थियेटर घंटाघर के सामने व मिनीमाता कालेज के सामने मुख्य मार्ग पर सजाई गई इन अनाधिकृत दुकानों को स्थल से हटा दिया तथा उन्हें हिदायत दी कि वे पुनः सड़क, फुटपाथ पर अनाधिकृत रूप से दुकानें न लगाएं।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,550SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कटघोरा में ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग,पास खडी कार जलकर खाक, व्यापारियों में आक्रोश

कटघोरा में ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग,पास खडी कार जलकर खाक, व्यापारियों में आक्रोश नमस्ते कोरबा । थाना...

More Articles Like This

- Advertisement -