Saturday, February 21, 2026

स्कूल के विद्यार्थी किसी भी दुकान से यूनिफॉर्म खरीदने के लिए स्वतंत्र…. प्राचार्य को नोटिस बोर्ड में सूचना प्रदर्शित करने के निर्देश

Must Read

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के विद्यार्थी किसी भी दुकान से यूनिफॉर्म खरीदने के लिए स्वतंत्र है। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव ने सभी आत्मानंद विद्यालयों के प्राचार्य को नोटिस बोर्ड में सूचना प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के विद्यार्थी किसी भी दुकान से यूनिफॉर्म खरीदने के लिए स्वतंत्र हैं।

स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ आलोक शुक्ला ने सोशल मीडिया में इस संबंध में फैलाई जा रही अफवाहों का पुरजोर खंडन करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की छवि को धूमिल करने के लिए इस तरह की निराधार और पूरी तरह से असत्य अफवाहें फैलाई जा रही है।

स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. शुक्ला ने सभी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के प्राचार्य को अपने विद्यालय के सूचना पटल पर यह सूचना प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं कि ‘हम किसी भी विद्यार्थी को किसी विशेष दुकान से यूनिफॉर्म खरीदने के लिए दवाब नहीं डालते। विद्यार्थी किसी भी दुकान से यूनिफॉर्म खरीदने के लिए स्वतंत्र हैं।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,550SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*कोरबा जिले में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन,मतदाता संख्या 8.18 लाख के पार*

*कोरबा जिले में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन,मतदाता संख्या 8.18 लाख के पार* नमस्ते कोरबा : भारत निर्वाचन आयोग...

More Articles Like This

- Advertisement -