नमस्ते कोरबा :-: कोसाबाड़ी जोन अंतर्गत शिवाजी नगर स्थित सब स्टेशन में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बाधित होने से लोग परेशान हैं। मंगलवार को क्षेत्र में बिजली बार-बार आती जाती रही। जिसके कारण उपभोक्ता परेशान रहे। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि 2 दिन पूर्व विद्युत विभाग के द्वारा मेंटेनेंस के नाम से सुबह 6:00 से 9:00 तक विद्युत आपूर्ति बंद की गई थी, जिसके बाद से बिजली की समस्या शुरू हो गई और दिन में अनेकों बार विद्युत आपूर्ति बंद हो जा रही है,
विद्युत वितरण विभाग का जनरल मेंटनेंस पूरे साल भर चलता है। इसके बावजदू शहर की बिजली व्यवस्था में ज्यादा सुधार नहीं है।तुलसीनगर पाड़ीमार जोन अंतर्गत शहरी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बार-बार गड़बड़ा रही है।
क्षेत्र में बिजली व्यवस्था कुछ महिनों से ठीक रही, लेकिन जैसे जिले में गर्मी का प्रकोप शुरू हुआ फिर व्यवस्था चरमराने लगी है। वितरण लाइन ट्रांसफार्मरों में खराबी आने के कारण बार-बार व्यवस्था बिगड़ रही है, कोसाबाड़ी जोन अंतर्गत वाले विभिन्न वार्डों के लोगों की परेशानी यह भी है कि सब स्टेशन शिवाजी नगर में स्थित है अगर क्षेत्र में बिजली बंद होती है तो शिकायत करने 2 किलोमीटर दूर कोसाबाड़ी जाना पड़ता है जिससे कि यहां के लोगों की परेशानियां दुगनी हो जा रही है,









