*नागरिक सेवाओं के प्रति पूरी सजगता से कार्य कर रहा निगम-महापौर*

Must Read

नमस्ते कोरबा :- महापौर राजकिशोर प्रसाद ने आज कहा है कि नगर निगम कोरबा अपने अन्य कार्यो के साथ-साथ नागरिक सेवाओं व सुविधाओं से जुड़े कार्यो के प्रति पूरी सजगता व निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा है। उन्होने कहा कि राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा लगातार मुझे इन विषयों पर मार्गदर्शन दिया जा रहा है, वे लगातार इसकी समीक्षा कर रहे हैं तथा आमजन के हितों के प्रति पूरी जागरूकता के साथ कार्य करने का निर्देश उनके द्वारा सतत रूप से दिया जा रहा है।
    उक्त बातें आज महापौर श्री प्रसाद ने निहारिका सुभाष चौक मंे प्याऊ शुभारंभ के अवसर पर कही।  उन्होने नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा कोसाबाड़ी जोनांतर्गत निहारिका सुभाष चौक में स्थापित आदर्श प्याऊ का फीता काटकर शुभारंभ किया, प्याऊ ठंडे जल को लेकर उपस्थित नागरिकों को पिलाया तथा खुद भी ग्रहण किया, इस मौके पर सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर महापौर श्री प्रसाद ने आगे कहा कि ग्रीष्म ऋतु आ चुकी है तथा प्रतिदिन तापमान में वृद्धि हो रही है, धूप कड़ी हो गई है, अभी आगे और भी गर्मी में वृद्धि होगी, राहगीरों एवं आमनागरिकों को बढ़ती हुई इस गर्मी में पेयजल की उपलब्धता सुलभ रहे, उन्हें चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थानों में शुद्ध ठंडा पेयजल मिले, इस हेतु निगम द्वारा अपने सभी 08 जोन के अंतर्गत विभिन्न चौक-चौराहों, ज्यादा आवागमन व भीड़भाड़ वाली जगहों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, व्यवसायिक क्षेत्रों, मुख्य मार्गो तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों में प्याऊ संचालित कराए जा रहे हैं। उन्होने कहा कि निगम द्वारा इस वर्ष लगभग 50 प्याऊ स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें से अनेक स्थानों पर प्याऊ प्रारंभ कर दिए गए हैं, शेष जगहों पर तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए एक-दो दिन में ंसभी स्थानों पर प्याऊ संचालित कर दिए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने आगे कहा कि नगर निगम कोरबा नागरिक सेवाओं व सुविधाओं तथा आमनागरिकों के हितोें से जुडे़ कार्येा के प्रति पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा हैं।
इस अवसर पर सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी, एम.आई.सी.सदस्य प्रदीप जायसवाल, पार्षद अनुज जायसवाल, बद्री किरण, संतोष लांझेकर, एल्डरमेन आरिफ खान व संगीता सक्सेना, पूर्व नेता प्रतिपक्ष मुकेश राठौर, निखिल शर्मा, जोन कमिश्नर आर.के.माहेश्वरी, सहायक अभियंता प्रकाश चन्द्रा, सोमनाथ डेहरे, संतोष खरे आदि उपस्थित थे।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*ट्रांसपोर्ट नगर चौक में लगाए छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा*सभापति नूतन ठाकुर और छत्तीसगढ़िया सर्व समाज की मांग*

*ट्रांसपोर्ट नगर चौक में लगाए छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा*सभापति नूतन ठाकुर और छत्तीसगढ़िया सर्व समाज की मांग* नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -