*ग्राम फरसवानी मैं हुई सनसनीखेज वारदात छात्र ने सहपाठी छात्रा का रेता गला*

Must Read

नमस्ते कोरबा- आठवी कक्षा के छात्र ने ब्लेड से रेता छात्रा का गला, बालिका की हालात गंभीर ।

मुख्य नाबालिग आरोपी फरार अपराध के 2 सहयोगी गिरफ्तार

करतला : उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फरसवानी में अध्ययनरत कक्षा 8वी की नाबालिग छात्रा को ग्राम संजयनगर निवासी कक्षा आठवी में ही अध्ययनरत नाबालिग छात्र ने दबोचकर धारदार हथियार से गला रेत दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। घटना होते ही छात्राओं में सनसनी फैल गयी। वही घटना की जानकारी होते ही विद्यालय के प्रधानपाठक सहित शिक्षकों ने पीड़ित बालिका को तत्काल आननफानन में अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है और ईलाज जारी है। मामले की सूचना उरगा पुलिस को दी गयी जहां मामले की जांच कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी 2 अन्य स्थानीय युवकों सहित गाड़ी में आये थे और घटना को अंजाम देकर चले गए। जहां मुख्य आरोपी फरार है और 2 अन्य संदेही को पुलिस ने पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया है। मामले में फिलहाल जांच जारी है पुलिस जल्द ही आरोपी को पकड़कर मामले का खुलासा कर सकती है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*ट्रांसपोर्ट नगर चौक में लगाए छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा*सभापति नूतन ठाकुर और छत्तीसगढ़िया सर्व समाज की मांग*

*ट्रांसपोर्ट नगर चौक में लगाए छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा*सभापति नूतन ठाकुर और छत्तीसगढ़िया सर्व समाज की मांग* नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -