*शहर में निकली हिंदू नव वर्ष की ऐतिहासिक रैली जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा कोरबा का आकाश*

Must Read

नमस्ते कोरबा :- कोरोना संक्रमण के कारण बीते दो साल से श्रद्धालु हिंदू नववर्ष व चैत्र नवरात्र उत्साह के साथ नहीं मना पा रहे थे। इस साल कोरोना की बंदिसे नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने मिल रहा है। यही कारण है कि शहर में जगह-जगह भगवा तोरण व झंडे लगाकर शहर को भगवामय बना दिया गया है।

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा होने से शनिवार को हिंदू नव वर्ष की शुरुआत हुई, इस अवसर पर विभिन्न हिंदू संगठनों द्वारा रैली निकालकर एकता का परिचय दिया गया. धर्म सेना ने जहां कोसाबाड़ी से रैली निकाली वहीं हिंदू क्रांति सेना द्वारा सीतामढ़ी से रैली निकाला गया पूरा शहर जय श्री राम के नारों से गूंज उठा, रैली के साथ निकाली गई झांकियां आकर्षण का केंद्र रही,

शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। इस दौरान पूरे शहर को भगवा झंडे से पाट दिया गया। शोभायात्रा में लहराते भगवा ध्वज व तिरंगे, फिजां में गूंजते एक ही नारा एक ही राम, जय श्रीराम-जय श्रीराम, घर-घर भगवा छाएगा राम राज फिर आएगा जैसे हिन्दुत्व वादी नारों के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। शोभायात्रा को देखने के लिए शहरियों की खूब भीड़ भी जुटी।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,640SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

जितेन्द्र सिंह राजपूत कोरबा जिला अध्यक्ष नियुक्त : छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन ने दी कमान

जितेन्द्र सिंह राजपूत कोरबा जिला अध्यक्ष नियुक्त : छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन ने दी कमान नमस्ते कोरबा । छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन...

More Articles Like This

- Advertisement -