स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को अग्रणी राज्य बनाने लगातार कार्य कर रही राज्य सरकार-राजस्व मंत्री

Must Read

कोरबा 26 मार्च  2022 -प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आज कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है तथा इस दिशा में अनेकों उपलब्धियॉं छत्तीसगढ़ को प्राप्त हुई हैं। उन्होने कहा कि जहॉं तक कोरबा का प्रश्न है तो यहॉं की सफाई व्यवस्था में काफी अच्छा बदलाव आया है तथा सफाई व्यवस्था बेहतर हुई है। सफाई कार्यो में ई-रिक्शों के उपयोग से कार्यो में और अधिक बेहतरी आएगी तथा कम समय में ज्यादा अच्छा कार्य हो सकेगा।     उक्त बातें राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने आज नगर पालिक निगम कोरबा के केन्द्रीय भण्डारगृह में 64 ई-रिक्शों के लोकार्पण अवसर पर कही। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण कार्य हेतु 64 ई-रिक्शों को स्वच्छता संसाधनों में शामिल किया गया है, आज निगम के केन्द्रीय भण्डारगृह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करते हुए इन सभी 64 रिक्शों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर राजकिशोर प्रसाद के द्वारा की गई, वहीं सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी, निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय, मेयर इन काउंसिल के सदस्यगण, पार्षदगण व एल्डरमेनगण विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने हरी झण्डी दिखाई तथा 64 ई-रिक्शों को जनसेवा हेतु समर्पित करते हुए ई-रिक्शों को कार्य हेतु रवाना किया, इसके साथ ही उन्होने ई-रिक्शा संचालित करने वाली स्वच्छता दीदियों व स्वच्छतामित्रों को ई-रिक्शा चलाने का लायसेंस पत्र भी प्रदान किए। लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि कोरबा एक औद्योगिक शहर है, भारत में सबसे ज्यादा बिजली कोरबा में तथा एशिया में सबसे ज्यादा कोयला कोरबा में पैदा होता है, सम्पूर्ण भारत में यहॉं से कोयले की आपूर्ति की जाती है, चूॅंकि औद्योगिक क्षेत्र है, अतः यहॉं की सफाई की समस्या होना भी स्वाभाविक है, किन्तु मुझे प्रसन्नता है कि महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी, आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय तथा निगम के एम.आई.सी.सदस्य, पार्षद, एल्डरमेनगण व सभी अधिकारी कर्मचारी स्वच्छता व विकास के अन्य सभी क्षेत्र में एक टीम भावना के साथ कार्य कर रहे हैं, जिसके सार्थक परिणाम भी दिखाई दे रहे हैं। उन्होने कहा कि आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय लगातार व्यवस्थाओं को बनाने में लगे हुए हैं तथा व्यवस्थाएं विशेषकर साफ संबंधी व्यवस्था तेजी के साथ सुधर रही है। राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि पूर्व महापौर श्री रेणु अग्रवाल के पांच वर्ष के कार्यकाल एवं वर्तमान महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद के दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान कोरबा का तेजी से विकास हुआ, पेयजल, बिजली, स्ट्रीट लाईट संबंधित बरसों पुरानी समस्याएं समाप्त की गई, लोगों को व्यापक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। उन्होने कहा कि मेरा निरंतर प्रयास है कि कोरबा के विकास के लिए ज्यादा से ज्यादा राशि उपलब्ध कराई जाए, इसी कड़ी में शहर की आंतरिक सड़कों के विकास व निर्माण के लिए अभी हाल ही में 07 करोड़ रूपये की स्वीकृति राज्य सरकार के द्वारा दी गई है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Sunday special : एक पुल नहीं… बचपन का सवाल है! मुड़धोवा के बच्चों से पूछिए, विकास के दावों और हकीकत के बीच कितनी गहरी...

Sunday special : एक पुल नहीं... बचपन का सवाल है! मुड़धोवा के बच्चों से पूछिए, विकास के दावों और...

More Articles Like This

- Advertisement -