*शहर के विभिन्न कालोनियों में सड़कों पर गति अवरोधक बनाने की उठी मांग*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: प्रशासन की हर संभव कोशिश के बावजूद भी जिले में लगभग हर रोज हो रही है सड़क दुर्घटना जिसमें आमजन हताहत भी हो रहे हैं और लोगो की जान भी जा रही है,नशे में वाहन चलाने वालों पर यातायात विभाग कितनी भी कार्रवाई की बात कहें लेकिन इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। शाम ढलने के बाद सड़कों पर हाई स्पीड बाइक दौड़ाते हुए युवकों को आसानी से देखा जा सकता है । उन्हें देखकर यही कहा जा सकता है कि उन्हें पुलिस कार्रवाई का कोई भय नहीं है । जिले के मुख्य मार्गों पर सड़क दुर्घटना होना आम बात हो गई लेकिन अब तेज रफ्तार का कहर कॉलोनियों में भी दिखने लगा है कॉलोनी के अंदर की सड़कों पर कई ऐसी जगह हैं जो डेड प्वाइंट साबित हो रही है जिन पर यातायात विभाग व नगर निगम को ध्यान देने की सख्त आवश्यकता है ऐसी जगहों पर कॉलोनी वासियों के द्वारा गति अवरोधक बनाने की मांग की जा रही है जिससे कि दुर्घटनाओं पर कुछ हद तक लगाम लग सके, आपको बता दें कि 2 दिन पूर्व महाराणा प्रताप नगर के पास सड़क दुर्घटना में एक 20 वर्षीय युवती की मौत हुई है,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

देश के आठवें सबसे स्वच्छ शहर की सड़कों पर ट्रकों का कब्जा, इमली डुग्गु–उरगा रोड पर रोज जाम से जनता बेहाल

देश के आठवें सबसे स्वच्छ शहर की सड़कों पर ट्रकों का कब्जा, इमली डुग्गु–उरगा रोड पर रोज जाम से...

More Articles Like This

- Advertisement -