मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने किया होलिका पूजन

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: होलिका दहन के पूर्व मारवाड़ी समाज की महिलाएं पूरे परिवार के साथ होलिका स्थल पर पहुंचकर पूजा अर्चना करती है। गुरुवार को यह रस्म निभाई गई। पंडित रविशंकर नगर स्थित कपिलेश्वर मंदिर के प्रांगण में बने होलिका में आसपास रहने वाले मारवाड़ी परिवार के लोग एकत्र होकर पूजा अर्चना किए। हिंदू धर्म को मानने वालों में मारवाड़ी समाज होली त्योहार को अलग अंदाज में मनाने तैयार है। सुबह से लेकर दहन तक पूजन विधि में महिलाएं जुटी रहीं। सुबह से ही गोबर से बने कंडे, माला, रोली, कुमकुम, फूल व चावल से होलिका पूजन होता रहा। शाम को जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित समयानुसार होली समिति द्वारा होलिका दहन किया जाएगा। अगले दिन शुक्रवार को रंगोत्सव मनाने हर कोई तैयार है।

मारवाड़ी समाज में होलिका दहन का एक विशेष स्थान है। समाज के लोग पूरे विधि-विधान के साथ होलिका दहन करते हैं। गुरुवार को पुराना बस स्टैंड सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में होलिका दहन किया जाएगा। जहां प्रत्येक घर से महिलाएं गोबर का बड़कुला (कंडा) लेकर होलिका दहन स्थल पहुंची।समाज के लोगों ने होलिका में चना, जौ, गेहूं आदि को सेंककर प्रसाद के रूप में ग्रहण करने की प्रथा है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ*

*बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ* नमस्ते कोरबा : ...

More Articles Like This

- Advertisement -