नमस्ते कोरबा :-: रंगों का पर्व होली पर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा सहित प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकानाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व देश की सांस्कृतिक एकता को मजबूती प्रदान करने में तथा भाई चारे एवं सौहार्द्र की भावना को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। राजस्व मंत्री ने कहा है कि होलिका दहन जैसे प्रतीकों के माध्यम से सामाजिक एवं व्यक्तिगत बुराईयों की तिलांजली देकर तथा होली के मनोहारी रंगों को जीवन में उतारने का प्रयास किया जाना चाहिए।
राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने इस मौके पर सभी प्रदेश वासियों के लिए सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की है। उन्होने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि हरे-भरे वृक्ष की रक्षा तथा पानी का बचाव करते हुए सुखी होली इस वर्ष पुरे उमंग और उत्साह के साथ खूब मनाएं।
होली मिलन का भव्य आयोजन राजस्व मंत्री के आवास पर
इस वर्ष होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए राजस्व मंत्री के निज कार्यालय प्रभारी सुरेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि पिछले कई वर्षों से प्रतिवर्ष होली वाले दिन राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के निवास पर धुमधाम के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाता रहा है लेकिन पिछले दो वर्ष कोविड महामारी के कारणों से होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाना संभव नही था। इस वर्ष कोविड से काफी कुछ राहत मिलने पर होली मिलन का कार्यक्रम 18 मार्च 2022 दिन शुक्रवार को प्रातः 08 बजे से दोपहर 12 बजे तक निवास में रखा गया है। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सभी समाज पदाधिकारी, व्यापारी बंधु, पार्षदगण, सभी पार्टी पदाधिकारियों को होली मिलन समारोह कार्यक्रम के लिए सादर आमंत्रित किया है।









