निहारिका क्षेत्र के महानदी कांपलेक्स में चोरी की अनोखी वारदात

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: कोरबा में चोरों की सक्रियता एक बार फिर से बढ़ गई है। क्षेत्र में लगातार चोरियां हो रही है। रामपुर चौकी अंतर्गत निहारिका महानदी काॅम्पलेक्स में संचालित एक बर्तन दुकान में चोरी का असफल प्रयास करने का मामला सामने आया है। सीसीटीवी कैमरे में चोर की करतूत कैद हुई है जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है,कि चोर दुकान में घुसने का प्रयास कर रहा है जिसमें वह सफल नहीं हो सका तो दुकान में लगी ट्यूब लाईट को ही चुरा कर ले गया। दुकान के संचालक सचिन अग्रवाल ने बताया,कि पुलिस को यहां नियमित रुप से गश्त करने की जरुरत है ताकी चोरों के हौंसले पस्त हो सके।
इस घटना के बाद आसपास के अन्य कारोबारी भी टेंशन में आ गए है। उनका कहना है,कि इससे पूर्व भी काॅप्लेक्स में चोरी की घटनाएं घट चुकी है बावजूद इसके पुलिस गंभीर नहीं है। पुलिस को चाहिए,कि क्षेत्र में अपनी गश्ती बढ़ाए ताकी चोरी की घटनाएं न घट सके।इस पूरे मामले से पुलिस को अवगत करा दिया गया। पुलिस का कहना है,कि जल्द चोर को पकड़ लिया जाएगा।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

रिश्तों की महक : बरसों बाद मामा के घर पहुँची तो लगा, मेरा बचपन आज भी वहीं मेरा इंतज़ार कर रहा था

रिश्तों की महक : बरसों बाद मामा के घर पहुँची तो लगा, मेरा बचपन आज भी वहीं मेरा इंतज़ार...

More Articles Like This

- Advertisement -