*शहर के होटल में रुके थे चार युवक मिला देसी कट्टा व एयर गन*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: पड़ोसी जिले से आकर शहर के एक होटल में रुके चार युवकों के बारे में जब पुलिस को भनक लगी तो पुलिस की टीम ने होटल के कमरे में दबिश दी जहां होटल के कमरे से एक देसी कट्टा वह होंडा कार से एयर गन बरामद किया गया पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है,

कोतवाली थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि चार युवक बाहर से आए हैं,जिनके पास देसी कट्टा व बड़ा बंदूक हथियार है जो इतवारी बाजार कोरबा के सत्कार होटल में रुके हुए हैं,सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर पुलिस की विशेष टीम ने सत्कार होटल के रूम नंबर 302 में दबिश दी जहां चार युवक जिला रायगढ़ से खरसिया हनुमान चौक निवासी फैज खान 22 वर्ष,योगेश पैकरा 25 वर्ष, विशेष दुबे 21 वर्ष,मुल्क राज 21 वर्ष,पाए गए जब पुलिस ने युवकों से पूछताछ की तो गोलमोल जवाब देने लगे और उनका आचरण भी पुलिस को संदिग्ध नजर आया.जिसके बाद पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो गद्दे के नीचे एक देसी कट्टा व कार के तलाशी लेने पर एक एयर गन जैसा हथियार मिला जिनके पास वैध दस्तावेज नहीं होने पर आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

रिश्तों की महक : बरसों बाद मामा के घर पहुँची तो लगा, मेरा बचपन आज भी वहीं मेरा इंतज़ार कर रहा था

रिश्तों की महक : बरसों बाद मामा के घर पहुँची तो लगा, मेरा बचपन आज भी वहीं मेरा इंतज़ार...

More Articles Like This

- Advertisement -