नमस्ते कोरबा :-: खबर प्रकाशन के बाद विद्युत विभाग जागा नींद से गौरतलब है कि हमारे द्वारा *बैसाखी के सहारे खड़ा ट्रांसफार्मर*शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी, जिसमें विद्युत विभाग की उदासीनता को प्रमुखता से दिखाया गया था जिसे संज्ञान में लेते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों ने डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद नगर स्थित खेल मैदान पहुंचकर विद्युत ट्रांसफार्मर की स्थिति मैं सुधार करते हुए उसे बैसाखी से मुक्त किया, वार्ड पार्षद प्रतिभा शर्मा एवं कॉलोनी वासियों ने समाचार टीम को धन्यवाद दिया उनका कहना था कि कई बार आवेदन देने के बाद भी विद्युत विभाग के द्वारा कार्य नहीं किया जा रहा था लेकिन खबर प्रकाशन के 48 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर की स्थिति सुधारा गया है, हमारेे द्वारा प्रकाशित खबर को अन्य वेब पोर्टल समाचारों एवं कोरबा की प्रमुख अखबारों ने प्रमुखता सेेे स्थान दिया जिस वजह से वार्ड क्रमांक 28 डॉ राजेंद्र प्रसाद नगर के लोगों को समस्या से निजात मिल पाया,










