*कोरबा पुलिस की एक और कामयाबी सुलझाया करतला ब्लाइंड मर्डर केस*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: फेरी वाले व्यापारी की हत्या कर लाश को दूसरी जगह खेत में जला देने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। हत्या में मृतक का फुफेरा भाई एवं उसके एक नाबालिग सहित 2 बालिग कुल 4 लोग शामिल थे। उधार में ली गई रकम चुकाने के बाद ब्याज के लिए तगादा से मुख्य आरोपी अमन ने रंज रखा था और मौका देखकर दोस्तों के सहयोग से मौत के घाट उतार दिया।
बता दें कि 5 मार्च को करतला थाना क्षेत्रांतर्गत करतला नाला के पास एक अधजला शव खेत में बरामद हुआ था। मृतक की पहचान कोतवाली थाना अंतर्गत वार्ड 4 पुरानी बस्ती निवासी कृष्णा गंगावने पिता राजेश 20 वर्ष के रूप में हुई थी। वह अपने चार पहिया वाहन l में घरेलू सामान रखकर घूम-घूमकर बेचने का काम करता था। उसका वाहन ग्राम चचिया के आगे लावारिश हालत में बरामद हुआ तथा ड्राइविंग सीट पर पैंट व जूता मिला था। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में करतला टीआई एसआई राजेश चंद्रवंशी एवं साइबर सेल की मदद से लगभग 200 सीसीटीवी कैमरे खंगोले गए व 100 से अधिक संदेहियों से पूछताछ की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि पुलिस की एक टीम मृतक के जान-पहचान, दोस्त एवं रिश्तेदारो के बारे में जानकारी एकत्रित कर उनकी गतिविधियो पर नजर रख रही थी। पता चला कि मृतक कृष्णा गंगावने की दोस्ती अमन भवरे, राजू यादव, रामजनम यादव एवं एक नाबालिक से थी। अमन भवरे मृतक की बुआ का लड़का है व भाई लगता है। सभी लोग एक ही व्यापार में लगे हुए थे। ज्ञात हुआ कि मृतक कृष्णा गंगावने एवं अमन भवरे के परिवार में लेन-देन का विवाद था। 04 मार्च को अमन भवरे, राजू यादव, रामजनम यादव, एक नाबालिक मृतक के वाहन के पीछे दो बाइक में जाते दिखे लेकिन वापसी में मृतक और वाहन नजर नहीं आया। इस संदेह और घटना के वक्त इनके लोकेशन एक जगह होने के खुलासे ने राज खोला

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,580SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

तेज रफ्तार हाईवा ने खड़ी पिकअप को मारी टक्कर, 11 केवी पोल तोड़ खेत में घुसा वाहन

तेज रफ्तार हाईवा ने खड़ी पिकअप को मारी टक्कर, 11 केवी पोल तोड़ खेत में घुसा वाहन नमस्ते कोरबा :-...

More Articles Like This

- Advertisement -