अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रूबी तिवारी ने बालको लालघाट स्थित SLRM सेंटर में जाकर वहां कार्यरत महिला सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर महिला दिवस मनाया एवं समय व्यतीत किया, साथ ही साथ उनकी समस्याओं को जाना और हर संभव मदत करने का आश्वासन दिया।
उनका कहना है कि महिला का कोई एक दिन नही होता है, महिलाओं का सम्मान हर व्यक्ति के लिये सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
आज कोरबा की लोकप्रिय सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत जी द्वारा भी उनके निवास स्थान पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम रखा गया था, जिनमे कोरबा जिले की सभी महिलाये शामिल हुई।
कार्यक्रम में विशेष तौर से सुकांति वैष्णव, कृष्णि राठौर, कौशल्या साहू, अंजली वैष्णव उपस्थित हुये।
अंत मे सभी के साथ केक काटकर एव स्वल्पाहार के साथ सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।










