कोरबा के यात्रियों के लिए खुशखबरी बहुत जल्द दौड़ेगी कोरबा दुर्ग सुपरफास्ट एक्सप्रेस

Must Read

यात्रा के लिए सुविधाजनक माध्यम की प्रतीक्षा में परेशान हो रहे कोरबा के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही उन्हें एक तेज गाडी की सुविधा मिल सकेगी। इसमें वे सुबह बैठकर बिलासपुर या रायपुर जा सकेंगे। अपने काम-काज निपटाकर रात तक घर भी लौट सकेंगे। रेल संघर्ष समिति के सतत प्रयास के बाद आखिरकार बिलासपुर के मंडल रेल प्रबंधक ने हरी झंडी दे दी है। जल्द ही कोरबा से दुर्ग के बीच एक फास्ट मेमू लोकल दौड़ती दिखाई देगी।कोरबा के आम यात्रियों एवं विशेषकर व्यवसायी वर्ग के लिए लंबे समय से सुबह बिलासपुर व रायपुर जाकर शाम-रात तक शहर लौटने ट्रेन सुविधा की मांग की जा रही थी। इसके लिए हसदेव एक्सप्रेस का परिचालन पुनः शुरू करने पर जोर दिया जा रहा था। सुविधा के अभाव में निर्मित समस्याओं से अवगत कराने और इस विषय पर बात करते हुए मांग रखने रेल संघर्ष समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आलोक सहाय से भेंट की। समिति के संयोजक एवं जिला चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष रामकिशन अग्रवाल की अगुवाई में डीआरएम सहाय के साथ मंडल कार्यालय में यह बैठक हुई थी। समिति की ओर से रामकिशन व सदस्यों की मांग पर विचार करते हुए डीआरएम ने आश्वास्त किया है, कि आगामी दिनों में कोरबा से दुर्ग के बीच एक फास्ट मेमू लोकल ट्रेन की सुविधा शुरू की जाएगी, ताकि जिले के यात्रियों को थोडी राहत मिल सके। यह ट्रेन सुबह छूटेगी और रात तक कोरबा लौटेगी। कोरबा के यात्रियों के लिए यह एक बडी राहत की बात होगी।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,670SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

अघोषित बिजली कटौती संकट पर खामोश सत्ता,उबलता कोरबा: अघोषित कटौती ने तोड़ी जनता की सहनशक्ति

अघोषित बिजली कटौती संकट पर खामोश सत्ता,उबलता कोरबा: अघोषित कटौती ने तोड़ी जनता की सहनशक्ति नमस्ते कोरबा : भीषण गर्मी...

More Articles Like This

- Advertisement -