उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत 735 लीटर महुआ शराब जप्त

Must Read

उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत 735 लीटर महुआ शराब जप्त

नमस्ते कोरबा : पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में लगातार जुआ, सट्टा आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में उरगा थाना प्रभारी निरीक्षक युवराज तिवारी के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की गई है।

27.10.2024 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम चीतापाली बरभौना नाला किनारे जंगल में अवैध रूप से भारी मात्रा में महुआ शराब ब्रिकी हेतु बनाया जा रहा है। सूचना पर हमराह स्टाफ व गवाहो के साथ मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जहां शराब बनाने वाले लोग पुलिस को देखकर नाला पार कर जंगल की ओर भाग गये।

मौके से भारी मात्रा में 735 लीटर कच्ची महुआ शराब को जप्त कर कब्जा पुलिस लेकर एवं शराब बनाने वाला सामान व बर्तन तथा भारी मात्रा में महुआ पाश को मौके पर ही नष्ट किया गया। अज्ञात आरोपियों के विरूध्द धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया,

Read more :-कोरबा के दो दोस्तों ने मिलकर अपने शौक को बनाया जुनून,डेयरी और मिष्ठान के क्षेत्र में बनाया एक बड़ा ब्रांड,नेचुरीयल स्वीट्स एंड बेक्स के तीसरे आउटलेट का उद्घाटन आज

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,910SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

संजय मैदान में आतिशबाजी के बीच रावण दहन, उमड़ा जनसैलाब,वित्तमंत्री ओपी चौधरी, एसएसपी शशिमोहन सिंह और समाजसेवी महावीर अग्रवाल सहित अतिथियों की रही मौजूदगी;...

संजय मैदान में आतिशबाजी के बीच रावण दहन, उमड़ा जनसैलाब,वित्तमंत्री ओपी चौधरी, एसएसपी शशिमोहन सिंह और समाजसेवी महावीर अग्रवाल...

More Articles Like This

- Advertisement -