28 जून कोरबा पहली बार फिल्मी अवार्ड लगेगा कलाकारों का मेला,रंगारंग कार्यक्रम से सजेगी शाम

Must Read

28 जून कोरबा पहली बार फिल्मी अवार्ड लगेगा कलाकारों का मेला,रंगारंग कार्यक्रम से सजेगी शाम

नमस्ते कोरबा : छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी कोरबा में पहली बार हसदेव छत्तीसगढ़ी सिनेमा अवार्ड का भव्य आयोजन होने जा रहा है, जिसकी तैयारी अंतिम चरण में है. जो छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक पल होगा। यह रंगारंग समारोह 28 जून 2025 को शाम 6 बजे कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम के राजीव गांधी ऑडिटोरियम में आयोजित होगा।

आयोजक कोरबा के फिल्मी ऐक्टर डायरेक्टर दीपक आदित्य जो छत्तीसगढ़ी सिनेमा से है बताया कि इस समारोह में छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों को अवार्ड दिया जायेगा। स्थानीय लोक कलाकारों को सम्मानित भी किया जाएगा साथ ही साथ कोरक्षा के पत्रकारों का भी सम्मान किया जाएगा यह आयोजन छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष, प्रसिद्ध अभिनेता और गायक योगेश अग्रवाल,नीरा वर्मा और गजेंद्र श्रीवास्तव के संरक्षण में होने जा रहा है,

योगेश ने कार्यक्रम के बारे में बताया कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा के 2024 में हुई रिलीस फिल्मों के 20 केटेगरी में एवं ऐक लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, एक छालीवुड रन अवार्ड व एक छत्तीसगढ़ महतारी सम्मान दिए जाएंगे।

इस समारोह में छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सितारे अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इंडस्ट्री के सभी विधाओं के सदस्यों को आमंत्रित किया जा रहा है इसकी बराबर रूपरेखा फिल्म के पीआरओ दिलीप नामपल्लीवार ने कमान संभाली हुई है रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ी संस्कृति और सिनेमा का उत्सव होगा। बड़ी संख्या में दर्शकों और गणमान्य व्यक्तियों को इस आयोजन में आमंत्रित किया गया है।

यह समारोह न केवल छत्तीसगढ़ी सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा, बल्कि कोरबा को भी सांस्कृतिक मंच पर एक नई पहचान दिलाएगा। छत्तीसगढ़ी सिनेमा के प्रशंसकों के लिए यह एक अविस्मरणीय अवसर होगा और कोरबा के कलाकारों को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के आयोजक दीपक आदित्य तथा प्रबंधक अंजू कुर्रे जी हैं। एवं हसदेव अवॉर्ड्स टीम में सुनील सागर, आशीष, रोशन, लंकेश यादव, झरनेश यादव, दिनेश शर्मा नाईटी सिंह शामिल है।

Read more :- एमपी के सिंगरौली में कोरबा की युवती की मौत,नग्न अवस्था में खिड़की से लटकी मिली लाश,परिजनों ने जताई दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,860SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन नमस्ते कोरबा। विजयादशमी के पावन...

More Articles Like This

- Advertisement -