Wednesday, January 14, 2026

22 मई को कोरबा वनमंडल अन्तराष्ट्रिय जैव विविधता दिवस पर जागरूकता रैलि का आयोजन

Must Read

नमस्ते कोरबा :: वंमंडलाधिकारी श्रीमति प्रियंका पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया | ज़ेव विविधता के महत्व को बताने और बचाने के लिए 1992 से प्रारम्भ किया गया था | 22 मई को पूरे विश्व भर में एक साथ अन्तराष्ट्रिय जैव विविधता दिवस मनाया जाता रहा है | कोरोना काल में जैव विविधता के महत्व को और अधिक बल मिला है | छतीसगढ़ के लिए कोरबा आपने जैव विविधता के लिए जाना जाता रहा है | कोरबा जिले में दुर्लभ प्रजाति के वृक्षो, औषधि पौधो के अतिरिक्त सरीसृप जंगली जीव जन्तु पक्षियो का आवास है | कोरबा जिला असल अर्थो में जैव विवधता का हब है | जैव विवध्ता दिवस के मौके पर जागरूकता हेतु रैलि का आयोजन किया गया था, जिसमे आम जनता से आह्वान किया गया की अधिक से अधिक वृक्ष लगाए एवं वन्यप्राणियों के संरक्षण में सहयोग प्रदान करे | 3 दिन पहले बाज़ का बच्चा जो अपने घोसले से गिर जाने के कारण चोटिल हो गया था जिसका इलाज़ कर उसे जंगल में छोड़ा गया | वनमण्डल द्वारा आज शहरो से 4 सांपों को कोरबा वनमंडल और सर्प मित्र दल द्वारा रेसकू किया गया था जिसे उनके उचित निवास स्थान में छोड़ा गया | इन चार सांपों में एक अहिराज और दूसरा अजगर था, और अन्य साँप धमना और बिल्ली साँप है | कोरबा वनमंडल और सर्प मित्र दल जितेंद्र सारथी के द्वारा पिछले कुछ महीनो में बड़ी संख्या में सांपों को बचाने में सफल रहे है | वन मंडलाधिकारी श्रीमति प्रियंका पाण्डेय के द्वारा सर्प मित्र दल को सर्प रेसकू हेतु उपकरण दिया गया | वनमंडल कोरबा के प्रयासो का ही परिणाम है कि लोगों में सांपों को लेकर जागरूकता आयी है और लोग सांपों को ना मार के रेसकू हेतु बुला रहे है | मई महीने से कनकी में प्रवासी पक्षियो का आगमन होना शुरू हो गया है | कोरबा वनमंडल में जैव विवध्ता के संकलन हेतु जैव विविधता पंजी का निर्माण किया जा रहा है जिससे भविष्य में किसी कंपनी द्वारा कोरबा के जैव विवध्ता का उपयोग कर लाभ अर्जित किया जाएगा तो लाभ का एक हिस्सा संबन्धित जैव विविधता समिति को प्रदान करने की
अवश्य शर्त है|

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,410SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा का रहस्यमयी भटगांव: जहां घरों के दरवाजे सामने नहीं खुलते, डर और इतिहास की अनकही कहानी,देखिए वीडियो 

कोरबा का रहस्यमयी भटगांव: जहां घरों के दरवाजे सामने नहीं खुलते, डर और इतिहास की अनकही कहानी,देखिए वीडियो नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -