Thursday, February 26, 2026

होली में शराब पीकर स्टंट कर रहा था युवक, खुद के सीने में चलाया चाकू, चली गई जान, देखें वीडियो

Must Read

होली खुशियों का त्यौहार होता है लेकिन कुछ लोग इस खुशी के मौके पर कुछ ऐसा कर बैठते हैं कि खुशियां मातम में बदल जाती हैं। कुछ ऐसा ही हुआ इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में जहां होली के जश्न में एक युवक हाथ में चाकू लेकर नाच रहा था। गाने की धुन में मग्न हो कर युवक ने हाथ में लिए चाकू को अपने सीने पर दे मारा। जब उसके सीने से खून आने लगा तो उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बाणगंगा पुलिस के मुताबिक, ये वाक्या गुरुवार देर रात तीन बजे का है। यहां कुशवाह नगर में रहने वाला 38 साल का गोपाल, पिता नारायण सोलंकी अपने दोस्तों के साथ दारू के नशे में गाने की धुन में नाच रहा था। इसी दौरान उसने चाकू निकाला और गाने की धुन के साथ उसे अपने सीने में मारने लगा।
3-4 बार अपने सीने में चाकू मारने के बाद, गोपाल को अहसास हुआ कि उसके सीने में चाकू गहरा लग गया है और खून तेजी से बहने लगा। ऐसी हालत में गोपाल को तुरंत अरबिंदो अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के दौरान परिवार के लोग वीडियो बना रहे थे जिसमें घटना पूरी कैद हो गयी।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,560SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“यादव जी की लव स्टोरी”फिल्म के विरोध में सर्व यादव समाज ने कलेक्ट्रेट तक रैली निकाल कर ज्ञापन दिया

“यादव जी की लव स्टोरी"फिल्म के विरोध में सर्व यादव समाज ने कलेक्ट्रेट तक रैली निकाल कर ज्ञापन दिया नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -