नमस्ते कोरबा :होली एवं शब ए बारात पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करने को लेकर पुलिस अलर्ट मोड मे है, एसपी भोजराम पटेल के निर्देश में विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को आपसी भाईचारे एवं शांतिपूर्ण माहौल में होली पर्व एवं शब ए बारात पर्व मनाने की अपील किया जा रहा है।इस दौरान पुलिस के द्वारा लोगों से अपील की गई वे किसी प्रकार का विधि व्यवस्था भंग नहीं होने दें साथ ही 10:00 बजे तक होलिका दहन संपन्न कराएं, चौक चौराहे पर हुड़दंग करने वाले किसी प्रकार से छोड़े नहीं जाएंगे। यदि किसी प्रकार की शिकायत मिली तो कार्रवाई होगी। शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस का रहेगा सख्त पहरा हुड़दंग करने वालों को तत्काल किया जाएगा गिरफ्तार, पेट्रोलिंग टीम कॉलोनियों में भी लगातार नजर रखेगी किसी प्रकार की गैर कानूनी गतिविधियों पर तत्काल कार्यवाही करने तत्परता दिखाया जाएगा, नहाने वाली जगह पर गोताखोरों की व्यवस्था भी रहेगी जिससे किसी प्रकार की अनहोनी ना हो,
होली एवं शब ए बारात पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने, पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को किया अलर्ट!
More Articles Like This
- Advertisement -









