
नमस्ते कोरबा :- वार्ड क्रमांक 14 पंप हाउस में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय मैं वार्ड पार्षद एवं महापौर राज किशोर प्रसाद के द्वारा स्कूल में संचालित मोहल्ला क्लास का अवलोकन कर वहां अध्ययनरत छात्र छात्राओं से उनके पढ़ाई के संबंध में चर्चा की गई, साथ ही अध्यापन कराने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं की प्रशंसा करते हुए.महापौर 2 अगस्त से शुरू होने वाली ऑफलाइन कक्षाओं के संबंध में स्कूल परिसर में आयोजित पालको की बैठक में शामिल हुए, जिसमें विद्यालय के प्राचार्य विवेक लांडे के द्वारा महापौर एवं एल्डरमैन एस.मूर्ति का स्वागत बैच लगाकर किया गया, महापौर राज किशोर प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं शिक्षा मंत्री प्रेमसाय की इच्छा के अनुरूप शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय एक महत्वकांक्षी योजना के रूप में समाज को मिली है,जहां छात्रों के जीवन पथ को सफलतापूर्वक अग्रसर करने में हम सबको अपनी जिम्मेदारी निभानी है, शहर में प्रथम अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अपने वार्ड में खोले जाने पर गौरवान्वित महसूस करते हुए इस तरह के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की लोकप्रियता को दृष्टिगत रखते हुए जिले के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा पांच और विद्यालय खुले जाने की अनुशंसा मुख्यमंत्री से की गई है, जिससे कि भविष्य में इन विद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यम वर्ग के छात्रों को उच्च स्तर की पढ़ाई का अवसर मिलेगा, महापौर के द्वारा नए सत्र में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ऑफलाइन कक्षाओं के लिए अभिभावकों एवं छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय संचालन हेतु अपनी सहमति प्रदान की, विद्यालय में आयोजित इस बैठक में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे जिन्होंने 2 अगस्त से विद्यालय संचालन हेतु अपनी सहमति प्रदान की










