स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, अब इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, आदेश जारी

Must Read

स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, अब इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, आदेश जारी

*संवाददाता : सुमित जालान

*गौरेला पेंड्रा मरवाही* :- इन दिनों उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। देश के कई राज्यों में घना कोहरा भी देखा जा रहा है। वहीं ठंड के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के टाईमिंग में बदलाव किया है।

जानकारी के अनुसार अत्यधिक ठंड की वजह से छात्र हित को ध्यान में रखते हुए जिले में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब जिले के सभी स्कूल देर से खुलेंगे। दो पाली में संचालित होने वाली शालाएं प्रथम पाली में सोमवार से शुक्रवार तक प्रातः 8:45 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक संचालित होंगी। वहीं शनिवार को दोपहर 12:30 से 4:00 तक संचालित होगी। दूसरी पाली में सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12:30 से 4:00 तक संचालित होंगी। वहीं शनिवार को प्रातः 8:45 बजे से दोपहर 12:15 बजे संचालित होगी।

एक पाली में संचालित होने वाली शालाएं सोमवार से शुक्रवार तक प्रातः 9:45 से दोपहर 4:00 बजे तक संचालित होगी। वही शनिवार को प्रातः 8:45 से दोपहर 12:45 तक संचालित होंगी। यह आदेश 31 दिसंबर तक लागू रहेगा।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कोरबा में जयसिंह अग्रवाल बोले “छात्रों ने मोदी सरकार का घमंड झुका दिया”

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कोरबा में जयसिंह अग्रवाल बोले "छात्रों ने मोदी सरकार का घमंड झुका दिया" नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -