Saturday, February 28, 2026

सोनिया गांधी को ई.डी. द्वारा बेवजह परेशान करने के विरोध मे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गांधी चौक में दिया गया धरना प्रदर्शन

Must Read

नमस्ते कोरबा :- नेशनल हेराल्ड केस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को ई.डी. द्वारा बेवजह परेशान करने के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गांधी चौक में धरना प्रदर्शन कर विरोध किया गया। उल्लेखनीय है कि कल दिनांक 21 जुलाई को राजधानी रायपुर में ई.डी. दफ्तर के सामने बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। जिसमें प्रदेश भर से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे थे। कोरबा से भी सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों ने रायपुर पहंुचकर विरोध दर्ज कराया गया था।आज गांधी चौक में विरोध व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा मुख्य मुद्दो से ध्यान हटाने के लिए तरह-तरह के हथकण्डे अपनाकर आमजनो को परेशान करने में लगी है। ई.डी. द्वारा कांग्रेस नेता सोनिया गांधी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को समन भेजना और पुछताछ करना भी इसी उलझन का एक हिस्सा है।जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सपना चौहान ने कहा कि ई.डी. केन्द्र के भाजपा सरकार के एजेंट के रूप कार्य कर रही है।

सोनिया गांधी का स्वास्थ्य ठीक नही है।पिछले दिनों वे अस्पताल में भर्ती थी, पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी की पत्नि और स्व. इंदिरा गांधी की बहु है। ई.डी. चाहती तो उनके निवास पर जाकर पुछताछ की सकती थी लेकिन नही क्योकि उनका उद्देश्य मात्र परेशान करना जो है।आज के धरना प्रदर्शन में महापौर-राजकिशोर प्रसाद, सभापति-श्याम सुंदर सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष-संतोष राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष-राजेन्द्र तिवारी, पूर्व अध्यक्ष-हरीश परसाई, एल्डरमेन-रेखा त्रिपाठी, रश्मि सिंह, पूर्व पार्षद-महेन्द्र सिंह चौहान ने भी केन्द्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। इन्होने कहा कि देश महंगाई व बेरोजगारी की मार झेल रही है लेकिन केन्द्र की मोदी सरकार इन आवश्यक मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के बजाय विपक्ष को परेशान कर मुख्य मुद्दों से ध्यान बंटाने में लगी है।

धरना प्रदर्शन स्थल पर मुख्य रूप से सुरेश सहगल, दिनेश सोनी, रवि पी. सिंह, रवि चंदेल, यशवंत चौहान, बसंत चन्द्रा, मुकेश राठौर, रोपा तिर्की, सुनील पटेल, सुकसागर निर्मलकर, मनीराम साहू, पुराण दास महंत, रामगोपाल यादव, बच्चु मखवानी, प्रदीप पुरायणे, गिरधारी बरेठ, गीता महंत, सीताराम चौहान, राजेश यादव, केशर सिंह राजपूत, मनीषा अग्रवाल, शांता मण्डावे, नफीसा हुसैन, सुनीता तिग्गा, लक्ष्मण लहरे, शशी अग्रवाल, रतन यादव, मुन्ना खान, जगन्नाथ थवाईत, लक्ष्मी मरकाम, बनवारी पाहुजा, लक्ष्मी महंत, मंदाकनी चन्द्रा, दिव्या चौहान, शांति भैना, अजीम कुरैशी, राकेश देवांगन, संगीता यादव, पूनम निषाद, मुन्नी नायक, आरती महंत, तारमोहम्मद, अनवरी खातुन, गिरजादेवी, लक्ष्मी केंवट सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हमारे समाचार लाइक और सब्सक्राइब जरूर करें🙏

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,560SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*कोरबा पॉवर लिमिटेड पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई,हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न*

*कोरबा पॉवर लिमिटेड पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई,हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न*   नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -