सीतामढ़ी इमलीडुग्गू में नहर का पानी घुसा घरों में लोगों को पहुंचाया जा रहा है सुरक्षित जगह पर

Must Read

नमस्ते कोरबा ब्रेकिंग :- कोरबा के सीतामढ़ी से होकर बहने वाली हसदेव बायी तक नहर का पानी लोगों के घरों में भरने से अफरा-तफरी मच गई है। प्रारंभिक तौर पर बताया जा रहा है कि नहर का तटबंध आज सुबह 5 बजे फूट गया। नहर के तटबंध का निचला हिस्सा फूटने के कारण काफी तेज प्रवाह से पानी आसपास की बस्तियों में भरने लगा। जिस वक्त यह घटना हुई, लोग अपने घरों में चैन की नींद सो रहे थे कि एकाएक पानी भरने से हड़कंप मच गई। इमलीडुग्गू, बंसोड़ मोहल्ला,भैयालाल मोहल्ला में 4 से 5 फीट ऊपर पानी भर गया है। यहां लोगों के घरों में पानी घुस गया जिससे लोग अपना और सामानों का बचाव करने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। घटना की जानकारी होते ही वार्ड 8 के पार्षद सुफल दास महंत अपने सहयोगियों के साथ पहुंचकर बचाव और राहत कार्य में जुट गए। स्वयंसेवकों के द्वारा भी इस कार्य में मदद की जा रही है। इलाके की बिजली बंद कराने के साथ ही नहर विभाग को सूचना देकर नहर का पानी रुकवाया गया है। पानी पूरी तरह नहीं रोके जाने के कारण अभी भी बस्तियों में पानी भरना जारी है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,690SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा ब्रेकिंग :- दिनदहाड़े भाजपा नेता पर हमला, स्टील रॉड से दोनों पैर तोड़े,घटना की जानकारी मिलते ही मंत्री लखनलाल सहित बड़े नेता पहुंचे...

कोरबा ब्रेकिंग :- दिनदहाड़े भाजपा नेता पर हमला, स्टील रॉड से दोनों पैर तोड़े,घटना की जानकारी मिलते ही मंत्री...

More Articles Like This

- Advertisement -