सत्य ही निर्मल है निर्मलता में ही सत्य है-जयसिंह अग्रवाल

Must Read

नमस्ते कोरबा – प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा जांजगीर जिला के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल आज सत्य निजनाम बोध संस्थान पोड़ी (राछा), नवागढ़ द्वारा आयोजित वार्षिक सत्य निजनाम सत्संग सम्मेलन में शामिल होने पहुचे।    राजस्व मंत्री ने सन्त समाज को संबोधित करते हुए अपने वक्तव्य रखे इस दौरान उन्होंने सन्त समाज को प्रणाम करते हुए कहा कि सत्य ही निर्मल है निर्मलता में ही सत्य है। समाज को सत्य का राह दिखाते हुए निर्मलता के साथ लोगो के जीवन में नए दिशा प्रदान कर रहा है यह हर समाज के लिए महत्वपूर्ण है। मानव समाज को हर दिशा में सकारत्मक विकास के दिशा में आगे बढ़ने के लिए उस समाज की सोच और कार्य ही दिशा तय करती है जो की सत्य निजनाम संस्थान ने बखूबी निभा रही है

।इस अवसर पर महंत श्री राम सुंदर दास – अध्यक्ष गौ सेवा आयोग छत्तीसगढ़ शासन, श्री रामकुमार पटेल- अध्यक्ष शाकम्भरी बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन एवं समाज के सम्माननीय गुरुदेव एवं गुरुमाता भी उपस्थित थे साथ ही सम्मेलन में सन्त समाज के प्रबुद्धजन हजारो की संख्या में उपस्थित रहे।

हमारे समाचार को लाइक और सब्सक्राइब जरूर करें🙏🙏

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

भक्ति में डूबा कटघोरा, ‘कटघोरा का राजा’ के दरबार में लेजर शो ने बांधा समां

भक्ति में डूबा कटघोरा, ‘कटघोरा का राजा’ के दरबार में लेजर शो ने बांधा समां नमस्ते कोरबा । गणेश उत्सव...

More Articles Like This

- Advertisement -