*सड़क,नालीऔर सीवरेज की समस्या से जूझ रहे-डॉ राजेंद्र प्रसाद नगर के लोग*

Must Read

नमस्ते कोरबा :: डॉ राजेंद्र प्रसाद नगर फेस वन और फेस टू कोसाबाड़ी क्षेत्र में लगभग 30 साल पुरानी कॉलोनी है,शहर के गणमान्य नागरिकों का रहवासी क्षेत्र होने के साथ ही दुर्गा पूजा और दशहरा में पूरे कोरबा जिले में राजेंद्र प्रसाद नगर केंद्र बिंदु रहता है,

लेकिन यहां रहने वाले लोगों की एक बड़ी समस्या वर्षों से विद्यमान है,जिस पर आज तक नगर निगम के किसी भी महापौर या संबंधित अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया,हम बात कर रहे हैं राजेंद्र प्रसाद नगर और कोसाबाड़ी क्षेत्र की सड़कों की एवं कई वर्षों पूर्व बनी नालियों की और एक ऐसी समस्या जो बरसात में राजेंद्र प्रसाद नगर के लोगों की जिंदगी नर्क के समान बना देती है,जी हां सीवरेज लाइन जो राजेंद्र प्रसाद नगर कॉलोनी के निर्माण के वक्त से ही बनी हुई है, अगर बरसात के दिनों में 2 घंटे भी मूसलाधार बारिश हो जाए तो सिवरेज की पूरी गंदगी घरों से बाहर आ जाती है जिससे यहां के लोगों का जीना मुहाल हो रखा है, वार्ड पार्षद और यहां निवासरत लोगों ने बताया कि हम शिकायत कर कर के थक चुके हैं,लेकिन इस पर कार्यवाही नहीं होती इसलिए इसे हमने अपनी नियति बना ली है और इसी के साथ जीना शुरू कर दिया है केवल चुनाव के समय लोगों का ध्यान इस पर जाता है उसके बाद स्थिति जस की तस हो जाती है, वार्ड पार्षद ने बताया कि वार्ड में कई बार टेंडर होने के बाद भी कार्य शुरू नहीं हो सके हैं और संबंधित अधिकारियों से पूछे जाने पर निगम ने फंड नहीं होने की बात कही जाती है,
- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,630SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

रेल उपेक्षा पर कोरबा में उबाल,जनप्रतिनिधि,श्रमिक नेता और सामाजिक संगठन एक मंच पर; रेल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलने के संकेत

रेल उपेक्षा पर कोरबा में उबाल,जनप्रतिनिधि,श्रमिक नेता और सामाजिक संगठन एक मंच पर; रेल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलने...

More Articles Like This

- Advertisement -