*शिवाजी नगर में हुई चाकूबाजी की घटना पति ने मारा पत्नी को चाकू*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: शिवाजी नगर क्षेत्र में आज दोपहर हुई चाकूबाजी की घटना में मुन्नी ठाकुर नामक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उस पर पति लाला ठाकुर ने चाकू से गर्दन के हिस्से में जानलेवा हमला किया। खबर के अनुसार 1 सप्ताह से पति घर से लापता था। उसकी खोज खबर ली जा रही थी। इस बीच आज दोपहर में अपने घर पहुंचा। उसने नशे की स्थिति में अपनी पत्नी से गर्दन पर तीन बार चाकू से हमला कर दिया। किसी तरह पत्नी ने खुद को बचाया लेकिन वह लहूलुहान होने से नहीं बच सकी। मौका पाकर आरोपी यहां से भाग खड़ा हुआ। बाद में आसपास के लोगों ने रामपुर पुलिस को इस बारे में जानकारी दी जिसके बाद पीड़िता को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। घटना आखिर क्यों हुई, इस बारे में कारणों का पता नहीं चल सका है

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,780SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

दंतेल हाथी ने रोका डीजल टैंकर, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान,कटघोरा वन मंडल के नेशनल हाईवे पर आधे घंटे तक मचा हड़कंप

दंतेल हाथी ने रोका डीजल टैंकर, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान,कटघोरा वन मंडल के नेशनल हाईवे पर आधे घंटे...

More Articles Like This

- Advertisement -