शिवाजी नगर में भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा

Must Read

नमस्ते कोरबा :- शिवाजी नगर कालोनी में भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ गुरुवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा के सम्मुख करमा नृत्य और डीजे पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया।सात दिवसीय भागवत कथा समारोह के पहले दिन आचार्य कमल किशोर शुक्ला के सानिध्य में विधि-विधान के साथ वेदी पूजन किया गया। तत्पश्चात मंदिर से भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें शामिल पीतांबर धारी महिलाएं मंगल कलश सिर पर धारण कर प्रभु का गुणगान करते हुए चल रही थी। कलश यात्रा कालोनी के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई।

आचार्य श्री कमल किशोर शुक्ला ने कहा कि श्रीमद्भागवत के अनुसरण से भक्त का कल्याण होता है और जीवन में सुख व शांति का अनुभव होता है। श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने का अवसर बडे़ ही सौभाग्य से प्राप्त होता है।भागवत कथा आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए मुख्य यजमान ने कहा कि कोरोना काल में कॉलोनी के बहुत से लोग असमय मृत्यु को प्राप्त हुए जिनकी आत्मा की शांति एवं कॉलोनी के लोगों के सुख समृद्धि के लिए इस कथा का आयोजन किया जा रहा है,

वार्ड पार्षद अनुज जायसवाल ने बताया कि शिवाजी नगर की माता श्री शक्ति मंदिर से कलश यात्रा प्रारंभ होकर रवि शंकर नगर के कपिलेश्वर मंदिर होते हुए नगर निगम के मंदिर से वापस शिवाजीनगर जाएगी उन्होंने कॉलोनी एवं आसपास के सभी लोगों से भागवत कथा का श्रवण कर लाभ उठाने की अपील की है,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,910SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

सात वर्षीय मासूम भव्या हत्याकांड: जयसिंह अग्रवाल ने जताई संवेदना, दोषी को फांसी देने की मांग

सात वर्षीय मासूम भव्या हत्याकांड: जयसिंह अग्रवाल ने जताई संवेदना, दोषी को फांसी देने की मांग नमस्ते कोरबा : रजगामार...

More Articles Like This

- Advertisement -