नमस्ते कोरबा :- केंद्र सरकार आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर आजाद भारत का अमृत महोत्सव मना रही है, इस दौरान घर-घर तिरंगा अभियान की मुहिम चल रही है, इसी बीच कोरबा शहर में नगर निगम ने स्ट्रीट लाइट के खंभों पर तिरंगा लाइट लगाए थे.कुछ स्थानों की लाइट महीनों पहले खराब हो चुके हैं, स्ट्रीट लाइट खंबे की ऊंचाई 10 से 12 मीटर होती है इनमें रस्सी की तरह विशेष तरह एलईडी लाइटों को लपेटा गया था,
यह लाइट जब तक चालू हालत में रहे तब तक लोगों की आकर्षण का केंद्र रहे. शहर के ट्रांसपोर्ट नगर से लेकर निहारिका,पावर हाउस रोड और सुनालिया पुल के पास मुख्य मार्ग पर यह लाइट लगाई गई थी खंभों पर इन्हें इस तरह से लगाया गया था की यह तिरंगे का रूप ले ले. जब यह लाइट जगमगाती थी तब केसरिया श्वेत और हरे रंग की छटा बिखरने से पूरा शहर तिरंगा के रंग में रंग जाया करता था,
लेकिन अब स्थिति ठीक इसके विपरीत हो चली है जगह जगह खंभों में लाइटें बंद है, ऐसा नहीं है कि नगर निगम के अधिकारियों को इसकी जानकारी ना हो, परंतु तिरंगा लाइटों को ठीक कराने में अधिकारी रुचि नहीं ले रहे हैं, इन तिरंगा लाइट के रखरखाव के प्रति नगर निगम के अधिकारियों की उदासीनता शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है,









