कांग्रेस के द्वारा आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर गौरव यात्रा (75 कि.मी. पदयात्रा) 8 अगस्त से शुरुआत कोरबा के गांधी चौक से

Must Read

सांसद ज्योत्सना महंत एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव एवं सहप्रभारी छ0ग0 संगठन चंदन यादव शामिल होंगे गौरव यात्रा में

नमस्ते कोरबा:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर गौरव यात्रा (75 कि.मी. पदयात्रा)किया जा रहा है। कोरबा विधानसभा प्रभारी एवं प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में कोरबा विधान सभा अंतर्गत 75 किलोमीटर गौरव यात्रा (पदयात्रा) की जाएगी, जिसका शुभारंभ दिनांक 08 अगस्त सोमवार को प्रातः 10 बजे गांधी चौक कोरबा से होगा।

उक्त जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल एवं सपना चौहान ने बताया कि यह गौरव यात्रा (पदयात्रा) गांधी चौक से आगे बढ़ते हुए रानीगेट से होते हुए इतवारी बाजार चौक से मोतीसागर पारा से सीतामणी चौक से ईमलीडुग्गू होते हुए भिलाईखुर्द पहुचकर दोपहर विश्राम (लंच) पश्चात शाम 4 बजे भिलाईखुर्द से सीतामणी से पुराना बस स्टेण्ड से राताखार होते हुए वार्ड क्र 01 पटेल पारा में पहुंच कर शाम 7 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ 08 तारीख की पदयात्रा समाप्त होगी। दूसरे दिन पुनः यात्रा सुबह 10 बजे प्रारम्भ होगी जिसकी सूचना बाद में दी जाएगी।श्री जायसवाल ने आगे बताया कि उक्त पद यात्रा में 4 बजे कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत सीतामणी चौक में शामिल होगी एवं वार्ड क्र. 01 के समापन समारोह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव एवं सहप्रभारी छ0ग0 संगठन चंदन यादव संध्या 7 बजे शामिल होंगे।

उक्त कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, समस्त पार्षदगण एवं एल्डरमेन, पूर्व पार्षद सहित युवा कांग्रेस, एनएसयुआई, इंटक, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, खेल प्रकोष्ठ, राजीव कांग्रेस, मछुवारा कांग्रेस, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, कौमी एकता, विधि प्रकोष्ठ, सहकारिता प्रकोष्ठ, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग, अनुसूचित जाति विभाग, अनुसूचित जनजाति विभाग (आदिवासी कांग्रेस), युथ इंटक सहित कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री पर रहेगी निगरानी

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री...

More Articles Like This

- Advertisement -