शहर के मुख्य चौक सहित सीतामढ़ी, पुरानी बस्ती, नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, इंदिरा स्टेडियम रोड, अमरैया पारा, निहारिका सहित विभिन्ना जगहों मे होलिका दहन किया गया।

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: कोरोना काल में होली का रंग फीका पड़ गया था, लेकिन इस बार की होली में उत्साह और उमंग कई गुना ज्यादा है। इसकी एक खास वजह कोरोना संक्रमण का शिथिल हो जाना है।

रंगो का त्यौहार होली पर्व के एक दिन पहले गुरूवार को होलिका दहन का उत्साह देखने का मिला। जगह-जगह होलिका का दहन किया गया। खास तौर पर इस मौके पर बच्चों की भागीदारी अधिक रही। पूर्व में खुशियां बिखेरते हुए शाम से ही चेहरे में रंग गुलाल लगाने का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार को पूरे दिन रंगों की बरसात के साथ फाग गीतों की सरगर्मी से महफिल महपिुल नगाड़ों की धुन में जमी रहेगी। फागुनी वासंती रंग लेकर आई होली उत्सव से लोगों में जमकर धींगा मस्ती का माहौल देखा जा रहा है। ढोल नगाड़ों व डीजे के साथ फाग गीतों की चौतरफा गूंज सुनाई दे रही रही है,

होलिका दहन के दौरान लोगों ने जमकर अबीर व गुलाल उड़ाए और डीजे व ढोल नगाड़े की थाप पर फगुआ गीत गाते हुए जमकर मौज मस्ती की। आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ लोग खुलकर एक-दूसरे से मिले। जब तक होलिका जलती रही मस्ती, उल्लास और हंसी ठिठोली का दौर चलता रहा।

शहरी क्षेत्र के अलाव उपनगरीय क्षेत्र दीपका, बांकीमोंगरा, करतला, चैतमा, पाली, पसान, तुमान, मोरगा, जमनीपाली, बालको में भी होली उत्सव का उत्साह देखा जा रहा है

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

रिश्तों की महक : बरसों बाद मामा के घर पहुँची तो लगा, मेरा बचपन आज भी वहीं मेरा इंतज़ार कर रहा था

रिश्तों की महक : बरसों बाद मामा के घर पहुँची तो लगा, मेरा बचपन आज भी वहीं मेरा इंतज़ार...

More Articles Like This

- Advertisement -