Monday, June 9, 2025

विशाल राम सभा के लिए ओपन थिएटर सजधज कर तैयार संत रितेश्वर महाराज राम सभा को करेंगे संबोधित हजारों की संख्या में जुटेंगे राम भक्त

Must Read
नमस्ते कोरबा :: कोरबा जिला ऐतिहासिक राम मंदिर निर्माण के लिए अपना भी योगदान देने के लिए तैयार है राम मंदिर अयोध्या के लिए अंशदान जुटाने से पूर्व अभियान चल रहा है। शहर से लेकर गांवों में जनजागरण जारी है। अलग-अलग कार्यक्रम करने के साथ लोगों को जोड़ा जा रहा है। जिले में भ्रमण कर रही 7 यात्राएं 23 जनवरी कोरबा पहुंचेंगे। ओपन थियेटर घंटाघर में श्रीधाम वृंदावन के संत रीतेश्वर महराज दोपहर 01 बजे रामसभा को संबोधित करेंगे।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर हिन्दू जनमानस उत्साहित हैं। संबंधितों को जोड़ने के लिए समर्पण अभियान पर काम किया जा रहा है।
कोरबा जिले के सभी नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभात फेरी, भजन कीर्तन, बाइक रैली और छोटी सभा के द्वारा लोगों को इस बारे में जानकारी दी जा रही है।

कोरबा में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रहण अभियान की शुरूआत आज होगी। जिले के सात धार्मिक स्थल से यात्राएं शुरू होकर और 700 ग्रामों का भ्रमण करने के बाद कोरबा शहर में पहुंचेगी। अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया होने के साथ ही सभी लोगों ने सहयोग देने का निर्णय लिया है। श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान समिति का गठन कर इस कार्य को शुरू किया जा रहा है। जिले में भी समिति का गठन हो चुका आमजनों को इसकी जानकारी देने के लिए जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय समिति ने लिया है, ताकि सभी क्षेत्र के लोगों को जानकारी मिल सके। जिले में जन जागरण के लिए रथ यात्रा सात धार्मिक स्थानों से निकाली जाएंगी।इनमें आदिशक्ति केंद्र चैतुरगढ़, मातीन दाई, केंदई आश्रम, कोसगई दाई, मड़वारानी, चौडाहरानी व राम कचहरी फुटका पहाड़ शामिल हैं। कोरबा नगर इकाई, उपनगर इकाई, वार्डों की समिति व मोहल्लों की समिति के सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है कि रथ यात्रा का कार्य बेहतर ढंग से पूरा कराएं। यात्रा जिले के लगभग 700 ग्रामों का भ्रमण करते हुए 23 जनवरी को शहर बहादुर शास्त्री कोसाबाड़ी चौक स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के साथ यहां से विशाल रथ यात्रा प्रारंभ होगी। सुबह 11 बजे से यह कार्यक्रम शुरू होना है ।यात्रा मार्ग पर केसरिया ध्वज पताका लगाए गए हैं। इसके साथ ही हिंदू जनमानस और संगठनों ने बंदनवार और तोरण द्वार तैयार किए हैं। कोसाबाड़ी मुख्य मार्ग के साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर, पावर हाउस रोड ,मुख्य मार्ग कोरबा के साथ-साथ उपनगरी क्षेत्रों में भी विशेष साज-सज्जा की गई है। इन स्थानों पर अंतिम दौर में यात्राओं का भव्य स्वागत होगा। राम मंदिर समर्पण निधि जन जागरण समिति ने बताया कि सभी यात्राएं दोपहर 1ः00 बजे ओपन थिएटर मैदान पहुंचेंगे। यहां पर एक बार फिर यात्राओं की पूजा की जाएगी। इसके पश्चात प्रखर वक्ता और प्रख्यात संत रितेश्वर महाराज राम सभा को अपना संबोधन देंगे। जन जागरण समिति ने सभा में बड़ी संख्या में लोगों के उपस्थित होने की आशा जताने के साथ मौके पर जरूरी व्यवस्था की है.

नमस्ते कोरबा न्यूज़ परिवार भी कोरबा जिला के इस पावन धरती पर सभी राम भक्तों का हृदय से स्वागत करता है

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,650SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

श्री श्याम मित्र मंडल समिति की आपातकालीन आमसभा 10 जून को

श्री श्याम मित्र मंडल समिति की आपातकालीन आमसभा 10 जून को नमस्ते कोरबा :-  श्री श्याम मित्र मंडल समिति, कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -