वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे पेश करेंगी आम बजट, रोजगार-महंगाई, टैक्स समेत इन मुद्दों पर रहेगी नजर

Must Read

नमस्ते कोरबा ::केंद्र सरकार आज यानी कि 1 फरवरी को आम बजट पेश करने जा रही है. संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगी. कोरोना महामारी के चलते ठप पड़ी अर्थव्यवस्था को बूस्टर डोज देने के लिए सरकार क्या कदम उठाती है, इस पर आज सभी की नजरें रहेंगी. रोजगार, टैक्स में रियायत, महंगाई आदि मुद्दों पर लोगों को सरकार की ओर से राहत मिलने की उम्मीद है.

इन मुद्दों पर रहेगी नजर

कोरोना काल में बेरोजगारी, वायरस, वैक्सीन, चीन, किसान आंदोलन, महंगाई, कृषि कानून पर विवाद, ये सब कुछ देखने को मिला है. ऐसे में सभी को बजट से बहुत अच्छी उम्मीदें हैं. गृहणी से लेकर किसान तक बहुत उम्मीदें लगाए बजट का इंतजार कर रहे हैं.वहीं, कई साल से मांग हो रही है कि बेसिक टैक्स छूट सीमा 2.5 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर देनी चाहिए. मोदी सरकार ने साल 2019-20 के बजट में 2.5 से 5 लाख रुपये तक की आय वालों के लिए 12,500 की विशेष छूट देकर 5 लाख तक की आय को करमुक्त करने की कोश‍िश तो की, लेकिन स्थायी रूप से 5 लाख रुपये तक की आय को करमुक्त करने की मांग की जा रही है.

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 23 जुलाई को, उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

कोरबा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 23 जुलाई को, उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य...

More Articles Like This

- Advertisement -