
:- वार्ड क्रमांक 12 स्थित मुड़ादाई मंदिर से प्रारंभ हुई दूसरे दिन की पद यात्रा त्याग, तपस्या और बलिदान की पार्टी है कांग्रेस जो आम जनांे के हितों की रक्षा करने के लिए सदैव संघर्षरत रहती है और आज भी अपने उद्देश्यों पर अटल है – डॉ. चन्दन यादव प्रदेश संगठन प्रभारी सचिव।
कांग्रेस पार्टी समाज के अंतिम छोर तक विकास की लौ पहुंचाने के प्रति संकल्पित है, लेकिन आज केन्द्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की गलत आर्थिक नीतियों का खामियाजा आम नागरिकों उठाना पड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी आम जनता की पीड़ा और उनकी आवाज को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है – जयसिंह अग्रवाल
नमस्ते कोरबा। गौरव यात्रा अभियान के तहत हर विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत चलने वाली 75 किलोमीटर की पदयात्रा के दूसरे दिन की शुरूआत मुड़ापार तालाब के ऊपर में स्थित मुड़ादाई मंदिर से आरंभ हुई। प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मुड़ादाई मंदिर में माता का दर्शन कर पार्टी से जुड़े वरिष्ठ लोगों के साथ दूसरे दिन की पद यात्रा आरंभ कराया।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री ने बताया कि पद यात्रा को व्यापक पैमाने पर प्रतिसाद मिल रहा है और बड़ी संख्या में आम नागरिक अलग-अलग जगहों पर पुष्प वर्षा कर, चंदन टीका लगाकर व माल्यार्पण कर पूरे दल का स्वागत कर रहे हैं। प्रदेश के आम नागरिकों को स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि गरीब और लाचार व्यक्तियों के दुःख दर्द को केवल कांग्रेस पार्टी ही समझती है और सही मायने में वही पार्टी उनके हितों की रक्षा कर सकती है। जहां तक केन्द्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की बात है तो वह केवल अमीरों, पूंजीपतियों और उद्योग पतियों की पार्टी बनकर रह गई है,
उसे आम नागरिकों के हितों से कोई सरोकर नही रह गया है और यही वजह है कि आज पूरे देश को भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का खामियाज़ा बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के रूप में भुगतना पड़ रहा है।आज दूसरे दिन की पद यात्रा में शामिल हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संगठन के प्रभारी सचिव डॉ. चन्दन यादव ने अपने विचारों से अवगत कराते हुए कहा कि देश के महान सपूतों महात्मा गांधी, सरदार बल्लभ भाई पटेल, सुभाष चन्द्र बोस, पंडित जवाहर लाल नेहरू व डॉ. भीमराव अम्बेडकर जैसे अनेक महापुरूषों के नेतृत्व में देश की आजादी के लिए संघर्ष में हजारों हजार युवाओं ने कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में अंग्रेजों से लोहा लेते हुए अपने प्राण न्यौछावर किए थे।
सच्चे अर्थों में त्याग, तपस्या और बलिदान के बूते हासिल हुई आजादी के महत्व को कांग्रेस पार्टी भली-भांति समझती है और इसी लिए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता इसकी अहमियत को भली-भांति समझती है। उन्होंने आगे कहा कि रही बात भारतीय जनता पार्टी की जो आज केन्द्र की सत्ता में है, उन्हें तो स्वतंत्रता विरासत में मिली है, उन्होंने इसके लिए यदि बलिदान दिया होता, खून का एक कतरा भी बहाया होता तब इसकी अहमियत उन्हें समझ में आती। यही वजह है कि उन्हें गरीबों और दलितों का दर्द समझ में नहीं आता है और अब तो यह पार्टी पूंजीपतियों और मुट्ठीभर उद्योगपतियों की बनकर रह गई है। समूची आर्थिक नीतियां उनके हितों को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं। समाज का पिछड़ा वर्ग यदि और ज्यादा पिछड़ रहा है तो इससे भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता है।
डॉ. यादव ने आगे कहा कि समूचे देश में कांग्रेस पार्टी ने इस तरह का अभियान चला रखा है ताकि देश की जनता को समझ में आ सके कि वास्तव में आम नागरिकों के हितों की रक्षा कौन सी पार्टी के जारिए संभव है।गौरव यात्रा के तहत कोरबा विधान सभा क्षेत्र में आयोजित की जा रही पद यात्रा को आम नागरिकों का व्यापक समर्थन मिल रहा है जिसमें बड़ी संख्या में लोग स्वेच्छापूर्वक भागीदारी निभा रहे हैं। दिनांक 9 अगस्त को वार्ड क्र. 12, 26, 27, 25, 24, 22, 23, 28, 29 में पदयात्रा का आयोजन किया गया जिसमें जोन अध्यक्ष देव जायसवाल, यशवंत चौहान, विजय यादव व वार्ड अध्यक्ष हिमांशु सिंह, राजेश यादव, इरफान खान, श्रीमती लक्ष्मी महंत, अभिषेक गोयल (निक्की), रामकुमार लहरे, अटल अमित बाग, श्यामा प्रजापति, शशी अग्रवाल, की सक्रिय सहभागिता रही। इस आयोजन को सफल बनाने में कांग्रेस सेवा दल से कांति सोनी, प्रदीप पुराने, गीता सिंह, पप्पी सिंह की सक्रिय सहभागिता रही।

पदयात्रा में राजस्व मंत्री के साथ कोरबा जिला प्रभारी गुरूमुख सिंह होरा, महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी, जिला अध्यक्ष ग्रामीण सुरेंद्र प्रताप जायसवाल, जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान, कोरबा इंटक जिलाध्यक्ष विकास सिंह, शैलेंद्र सिंह सोमवंशी आरिफ खान, बच्चू मखवानी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती ऊषा तिवारी, सूरज महंत, एमआईसी सदस्य संतोष राठौर, प्रदीप जायसवाल, पवन विश्वकर्मा, रश्मि सिंह, सीताराम चौहान, विकास मिश्रा, के एल मिश्रा, संजय पाण्डेय, राजू पैकरा, अभिनय तिवारी, द्रौपदी तिवारी, लक्ष्मी महंत, अशोक लोध, अमीत सिंह, सुनीता तिग्गा, राजमति यादव, पुष्पराज, चंदा देवी महंत, कुमारी बाई कश्यप, रजा खान, गजानंद प्रसाद साहू, दीनू महराज, संजू अग्रवाल, निहाल खान, हेमंत ठाकुर, राजू कोसले, विजय यादव, राजेन्द्र जायसवाल, बृजभूषण प्रसाद, अरबाज खान, शहनवाज, निर्मल कुमार साहू, जीवन लाल चौहान पार्षद रवि चंदेल, विनोद सोनकर, बंटी शर्मा, रामकुमार पटेल, राम गोपाल पटेल, गंगाराम, संतोष पटेल, संजय पटेल आदि उपस्थित रहे।










