Thursday, January 22, 2026

वरिष्ठ पत्रकार रमेश पासवान असामयिक निधन…पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

Must Read

नमस्ते कोरबा ::जिले के वरिष्ठ पत्रकार रमेश पासवान का आज सुबह करीब 5:30 बजे असामयिक निधन हो गया। यह घटना सांस लेने में आई परेशानी और सीने में अचानक उठे दर्द के बाद हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में हुई। उनके आकस्मिक निधन से उनके मित्रों, पारिवारिक जनों और पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। वे 56 वर्ष के थे।

मूलतः बिहार निवासी श्री पासवान पिछले तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत थे। लेखन के धनी श्री पासवान देश बंधु से अपनी पत्रकारिता की शुरुवात कर शीर्ष अखबारों में काम कर अपना लोहा मनवाया था।बी बी सी लंदन में रिपोर्टिंग करने वाले कोरबा के इकलौते पत्रकार थे। उनके सामाजिक सोच से ही वे सबसे अलग तरह की पत्रकारिता की । कोरबा वासियों हित पर हमेशा पत्रकारिता करते रहे है। उनका असमय चले जाना पत्रकारिता जगत के साथ साथ कोरबा वासियों के लिए अपूरणीय क्षति है।
देश के प्रतिष्ठित साप्ताहिक संडे मेल के अलावा राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक हरिभूमि, पत्रिका और नवभारत जैसे अखबारों में कार्यरत रहे हैं। प्रदेश और कोरबा जिले के श्रमजीवी पत्रकारों के लिए भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
श्री पासवान अपने पीछे पत्नी सहित दो बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके आकस्मिक निधन की खबर से कोरबा जिले का पत्रकार शोक संतप्त है

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,420SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

टेंडर से पहले जल उठीं LED रोप लाइटें: नेता प्रतिपक्ष ने नगर निगम पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए

टेंडर से पहले जल उठीं LED रोप लाइटें: नेता प्रतिपक्ष ने नगर निगम पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -