नमस्ते कोरबा -:: कोरबा जिले में हो रही मूसलाधार बारिश से कई बस्तियों और शहर की सड़कों पर पानी भर गया है। इस तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है वहीं किसानों खुश नजर आ रहे हैं। शहरी क्षेत्र के पंडित रविशंकर शुक्ला नगर बुधवारी पावर हाउस सहित अन्य कालोनियों में पानी लबालब हो गया है। जिसकी वजह से लोगों के घरों में पानी घुस गया है।

झमाझम हो रही बारिश की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। रिद्धि चौक मैं एक व्यक्ति विशेष द्वारा खाली पड़ी जमीन को बेजा कब्जा करने की वजह से आसपास के घरों में पानी भर रहा है जिससे वहां रहने वाली जनता त्रस्त है, पार्षद से बात करने पर यह पता चला कि बेजा कब्जा करने की चलते ऐसी समस्या आ रही है जिसे अभी वर्तमान में अस्थाई रूप से सुधार कार्य कर पानी निकासी की व्यवस्था की जा रही है ,एवं निगम के द्वारा आश्वासन दिया गया है भविष्य में बेजा कब्जा को हटाकर इसका स्थाई रुप से समाधन किया जाएगा ,









