*राहुल गांधी ने की कोविड मृतकों के परिवारों के लिए 4 लाख मुआवजे की मांग*

Must Read

 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार को फिर से घेरे में लिया है। इस बार उन्होंने एक विडियो साझा करते हुए केन्द्र सरकार से कोविड से मृत हुए लोगों के परिजनों के लिए 4 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की है। उनके द्वारा साझा किये गए इस विडियो में गुजरात को विशेष रुप से निशाने में लिया गया है। विडियो में उन्होंने कही है कि “मोदी सरकार गुजरात के विकास मॉडल की बात करती है, पर यह कैसा मॉडल है जिसमें न तो कोविड पीड़ितों के लिए अस्पताल में बिस्तर उपलब्ध थे, न ही ऑक्सीजन और वेंटीलेटर।


राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार पर यह भी आरोप लगाया कि कोविड से मरे लोगों की संख्या को छुपाया जा रहा है। और अकेले गुजरात में मरे हुए लोगों का सहीं आँकड़ा बताई हुई संख्या से 30 गुना अधिक है। बता दें की सरकार ने कोविड के कारण गुजरात में लगभग 10,000 मौतों की पूष्टि की है। जबकि राहुल का कहना है कि असल में गुजरात में कोविड से 3 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

राहुल गांधी ने कहा कि केन्द्र सरकार के पास हवाई जहाज खरीदने के लिए 8 हजार 500 करोड़ हैं पर पीड़ित परिवारों के लिए उनके पास पैसे नहीं है। केन्द्र के द्वारा दिया जा रहा 50 हजार का मुआवजा बहुत ही कम है। राहुल ने कहा कि कांग्रेस किसी भी तरह 4 लाख का मुआवजा पीड़ित परिवारों को दिलाकर रहेगी।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बालको में श्रद्धा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा यात्रा, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना

बालको में श्रद्धा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा यात्रा, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -