*राहुल को बचाने छत्तीसगढ़ सरकार ने झोंकी पूरी ताकत**जीवन बचाने छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ा ऑपरेशन*

Must Read

*साहू परिवार के लिए आगे आया पूरा प्रशासन*

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर पिछले 24 घँटे से 3 जिलों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद…मिशन सिर्फ एक राहुल को बचाना है….

रायपुर 11 जून । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता एक बार फिर देखने को मिली है । मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि राहुल को सकुशल निकालने की हर सम्भव कोशिश करना है । मुख्यमंत्री के निर्देश पर राहुल को बचाने के लिए पिछले 24 घँटे से प्रशासनिक और पुलिस महकमा घटना स्थल से हिला नहीं है । राहुल को बचाने जांजगीर कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला, एसपी विजय अग्रवाल के साथ *4 आईएएस**2 आईपीएस**1 एएसपी**2 डिप्टी कलेक्टर**5 तहसीलदार**4 डीएसपी**8 इंस्पेक्टर*समेत रायगढ़, दुर्ग, बिलासपुर से भी बचाव दल जी जान से लगा हुआ है ,

साथ ही पुलिस के करीब 120 जवान बचाव कार्य में लगे हुए हैं ।

इसके अलावा 32 एनडीआरएफ, 15 एसडीआरएफ और सेना के जवान दिन रात एक किये हुए हैं ।

500 अधिकारियों/कर्मचारियों की फ़ौज कर रही है राहुल की वापसी का मार्ग प्रशस्त* राहुल को सकुशल निकलने के लिए 4 पोकलेन, 6 जेसीबी, 3 फायर ब्रिगेड, हाइड्रा, स्टोन ब्रेकर, 10 ट्रैक्टर, होरिजेंटल ट्रंक मेकर जैसी मशीनों से काम लिया जा रहा है ।

सभी का मिशन सिर्फ एक है..राहुल को सकुशल बाहर निकालना है ।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

एक दिवाली ऐसी भी जहां अपनों का साथ छूटा, वहां अपना सेवा घर बना परिवार,अपनों से बिछड़े चेहरों पर लौटी दिवाली की मुस्कान

एक दिवाली ऐसी भी जहां अपनों का साथ छूटा, वहां अपना सेवा घर बना परिवार,अपनों से बिछड़े चेहरों पर...

More Articles Like This

- Advertisement -