Friday, February 27, 2026

*रामेश्वर धाम स्पेशल ट्रेन को विधानसभा अध्यक्ष एवं राजस्व मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: श्री त्रिपुर यात्रा सेवा समिति कोरबा द्वारा 18.12.2021से 27.12.2021 तक कोरबा से रामेश्वरम्, तिरूपति बालाजी, मदुराई, श्री मीनाक्षी देवी, कन्याकुमारी, श्री मल्लिकार्जुन, भगवानजी के दर्शन सहित अनेकों इनके आस-पास के धार्मिक स्थलों की यात्रा हेतु स्पेशल ट्रेन आज कोरबा रेल्वे स्टेशन से दोपहर 2:00 बजे रवाना हुई। उक्त ट्रेन को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरबा विधायक एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, महापौर राजकिशोर प्रसाद द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ,इस ट्रेन में कोरबा सहित छत्तीसगढ़ अंचल के हजारों यात्री धार्मिक यात्रा पर हर्षोल्लास के साथ गए हैं।

यात्रियों के ठहरने एवं भोजन सहित बस आदि की व्यवस्था त्रिपुर यात्रा सेवा समिति द्वारा की गई है। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के सहयोग से कांग्रेस परिवार के सदस्यों को भी इस बार रामेश्वर धाम सहित अन्य स्थानों की यात्रा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, कांग्रेस परिवार में महिला कांग्रेस सहित पार्षद गण एवं वरिष्ठ कांग्रेसियों सहित सभी ने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का आभार जताते हुए उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद दिया,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,560SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*कोरबा पॉवर लिमिटेड पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई,हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न*

*कोरबा पॉवर लिमिटेड पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई,हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न*   नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -