Friday, February 20, 2026

*रामपुर पुलिस ने पकड़ा मोटरसाइकिल चोर गिरोह*

Must Read

नमस्ते कोरबा :: रामपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो लोग मोटरसाइकिल बेचने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहे है ।रामपुर पुलिस ने इस बात की जानकारी अपने सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी ।जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में कोतवाली प्रभारी विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी रामपुर मयंक मिश्रा के नेतृत्व में दो अलग अलग टीम बनाकर रिश्दी और घण्टाघर के पास घेराबंदी की गई ।जहां आदतन अपराधी संजय दास महंत को पकड़ा गया जिसके पास से एक हीरो होंडा प्लेजर स्कूटी क्रमांक CG12 AC 1305 और एक हीरो होंडा साइन क्रमांक CG12AQ 8236 जब्त की गई ।वही एक अन्य आरोपी अनिल दास के पास से बिना नंबर की पैशन प्रो मोटरसाइकिल जब्त किया गया ।दोनो पर मामला दर्ज कर जेल भेजा गया ।
उक्त कार्यवाही में रामपुर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा ,प्र.आ.रंजन देवांगन ,प्र आ राम संजीवन वर्मा ,आर .गुनाराम सिन्हा ,आर.सुशील यादव ,आर.प्रदीप राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,550SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा : MJM हॉस्पिटल में 21 फरवरी को लगेगा भव्य निःशुल्क ऑर्थोपेडिक कैंप, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे हड्डी रोगों का उपचार

कोरबा : MJM हॉस्पिटल में 21 फरवरी को लगेगा भव्य निःशुल्क ऑर्थोपेडिक कैंप, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे हड्डी रोगों का...

More Articles Like This

- Advertisement -