Wednesday, February 25, 2026

रामपुर देशी शराब दुकान तत्काल बंद हो :- हितानंद अग्रवाल

Must Read

रामपुर देशी शराब दुकान को बंद करने की मांग को लेकर पार्षद चंद्रलोक सिंह के नेतृत्व में वार्डवासियों द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज से प्रारंभ किया गया है, शराब लेने पहुंचने वाले लोगो को महिलाओं द्वारा फूल भेट का उनका स्वागत किया गया साथ ही उनसे शराब नहीं पीने की अपील भी की गई, उक्त धरना प्रदर्शन को समर्थन देने नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल पार्षदों सहित धरना स्थल पर पहुंचे |
नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि विगत कई वर्षों से आईटीआई बालको मुख्य मार्ग पर देशी शराब दुकान संचालित है, प्रतिदिन शाम में शराब प्रेमियों का मेला उस रोड पर लगा रहता है जिसके कारण आने जाने वाले लोगो को काफी समस्या होती है सदैव इस सड़क पर दुर्घटना का डर बना रहता है, शराब दुकान के बगल में कन्या छात्रावास है, कुछ दूर पर वाल्मीकि कल्याण आश्रम है, मंदिर है साथ ही बड़ी बस्तियां भी है जिसमे लोग रहते है, शराब प्रेमियों के मेले के कारण महिलाओं को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है, विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता के साथ कांग्रेस ने धोखा किया है, हाथ में पवित्र गंगाजल की कसम खा कर प्रदेश में शराब बंदी का वादा किया था जो कि सिर्फ एक चुनावी जुमला बन कर रह गया है, पार्षद चंद्रलोक सिंह ने कहा कि जब तक ये शराब दुकान बंद नहीं होती तब तक हमारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा | उक्त धरने पर कोसाबाड़ी मंडल उपाध्यक्ष राजेश सोनी,पार्षद रितु चौरसिया, पार्षद द्रोपती वर्मा ,पार्षद प्रेमचंद पांडे, पार्षद अजय गोंड,पार्षद सुकूनदी अनीता यादव, पार्षद पुत्र अजय राठौर, भी समर्थन देने के लिए अन्य पार्षदों के साथ पहुंचे

   
- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,560SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बजट आम जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा : जय सिंह अग्रवाल

बजट आम जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा : जय सिंह अग्रवाल नमस्ते कोरबा। प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट...

More Articles Like This

- Advertisement -