*दीपका परियोजना की जनसुनवाई स्थगित*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: एसईसीएल की दीपका खुली खदान परियोजना के लिए 23 मार्च को होने वाली जनसुनवाई स्थगित कर दी गई है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायपुर के सदस्य सचिव को अवगत कराया गया है कि दीपका-कुसमुण्डा एवं हरदीबाजार क्षेत्रों में पूर्व से ही भूविस्थापित लोग एसईसीएल प्रबंधन के विरुद्ध आक्रोशित हैं और यह वर्तमान में ज्वलंत मुद्दा है। 14 मार्च को कुसमुण्डा खदान बाधित करने लगभग 5 हजार की संख्या में स्थानीय भूविस्थापित एकजुट हो रहे थे जिसे त्रिपक्षीय वार्ता कर आंदोलन को निरस्त किया गया। उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्य करने का आश्वासन प्रक्रियाधीन है। भूविस्थापितों के अलग-अलग संगठनों द्वारा पुनर्वास, रोजगार व अन्य मांगों को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन व आंदोलन किया जा रहा है। प्रबंधन द्वारा किसी भी प्रकार की बैठक कर उन्हें आश्वस्त नहीं किया गया है। ऐसे में 23 मार्च को होने वाली जनसुनवाई में पूर्व के मुद्दे का निराकरण के अभाव में व्यापक विरोध की संभावना व कानून व्यवस्था की गंभीर स्थिति कभी भी निर्मित हो सकने के मद्देनजर इस लोक सुनवाई को स्थगित किए जाने का अनुरोध जिला पुलिस अधीक्षक के द्वारा किया गया है। इस तथ्य के प्रकाश में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा उक्त लोकसुनवाई को स्थगित कर दिया गया है। अपर कलेक्टर द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,780SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

मां के कंधों पर सवार दिव्यांग बेटी,है एक डॉक्टर बनने का सपना,संघर्ष, ममता और उम्मीद की ऐसी कहानी, जो दिल को छू जाएगी

मां के कंधों पर सवार दिव्यांग बेटी,है एक डॉक्टर बनने का सपना,संघर्ष, ममता और उम्मीद की ऐसी कहानी, जो...

More Articles Like This

- Advertisement -