राज्य सरकार ने किया धान खरीदी तारीख का ऐलान

Must Read

: किसानों के लिए बड़ी खबर आ रही है। राज्य सरकार ने धान खरीदी की तारीख का ऐलान कर दिया है। 1 दिसंबर से प्रदेश में धान की खरीदी होगी। आज मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया है। आज खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा के साथ-साथ बार दाने की उपलब्धता और समर्थन मूल्य पर खरीदी की कार्ययोजना को लेकर चर्चा की गयी।
बैठक के बाद मंत्री मोहम्मद अकबर ने मीडिया को धान खरीदी के बारे में लिये फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी 1 दिसंबर से की जायेगी, पिछले साल की तर्ज पर ही धान की खरीदी की जायेगी। 15 क्विंटल प्रति एकड़ के लिहाज से ये खरीदी होगी, बार दाने की उपलब्धता को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया गया है, कुछ प्लास्टिक के बोरे होंगे, इसके अलावा पीडीएस और कुछ राईस मिलर्स से भी धान के लिए बारदाने की व्यवस्था की जायेगी। केंद्र सरकार के द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जायेगी”

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

घर के बाहर गाड़ी खड़ी करते हैं? सावधान! एक हफ्ते में दो वाहन चोरी,सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना

घर के बाहर गाड़ी खड़ी करते हैं? सावधान! एक हफ्ते में दो वाहन चोरी,सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -