*राजीव भवन जिला कांग्रेस कार्यालय का आज औचक निरीक्षण किया राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने*

Must Read

नमस्ते कोरबाराजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने डी.डी.एम. स्कूल के सामने बन रहे राजीव भवन जिला कांग्रेस कार्यालय का आज औचक निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर राजकिशोर प्रसाद, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल एवं पूर्व सभापति संतोष राठौर उनके साथ थे।
राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल निर्माण कार्य की जानकारी लेते हुए कहा कि 15 वर्षों के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद कांग्रेसजनों में नई उर्जा का संचार हुआ है। परिणाम स्वरूप प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रदेश भर में जिला कांग्रेस कार्यालय का निर्माण तथा रिनोवेट का कार्य कराया जा रहा है। कोरबा में भी इस कांग्रेस कार्यालय परिसर में पार्किंग व अन्य सुविधा उपलब्ध होंगे। उन्होने आगे बताया कि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की तरह जिला कांग्रेस कार्यालय को भी राजीव भवन के नाम से जाना जावेगा।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,800SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

एनकेएच में दो दिनों में 10 एंजियोग्राफी और 6 एंजियोप्लास्टी,कोरबा में हृदय रोगियों को मिल रही उपचार की आधुनिक सुविधा

एनकेएच में दो दिनों में 10 एंजियोग्राफी और 6 एंजियोप्लास्टी,कोरबा में हृदय रोगियों को मिल रही उपचार की आधुनिक...

More Articles Like This

- Advertisement -