राजस्व मंत्री जयसिंह द्वारा अमरनाथ यात्रा में हुए भूस्खलन के कारण फंसे कोरबा के श्रद्धालुओं को पहुंचाई गई मदद

Must Read

नमस्ते कोरबा :- छत्तीसगढ़ से अमरनाथ धाम दर्शन के लिए गए 11 यात्रियों ने भू-स्खलन में फस जाने और वहाँ किसी तरह की विशेष सहायता नही मिलने के कारण आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल से आवश्यक मदद हेतु गुजार लगाई,

जिसके बाद आपदा प्रबंधन मंत्री द्वारा राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को तत्काल हर संभव सहायता पहुंचाने के दिए गए निर्देश दिए गए । वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राजस्व मंत्री ने श्रद्धालुओं का हाल जाना जिसके बाद राजस्व मंत्री ने व्यक्तिगत तौर पर तीर्थ यात्रियों के लिए तत्काल 20 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान किया।

बता दें कि कोरबा नगर पालिक निगम वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने राजस्व मंत्री से मुलाकात कर जानकारी देते हुए अमरनाथ यात्रा पर गए प्रदेश के तीर्थयात्रियों के भू-स्खलन में फंसे होने की वजह से तत्काल मदद की आवश्यकता प्रतिपादित किया।बर्फानी बाबा अमरनाथ धाम दर्शन के लिए कोरबा से गए हुए 9 श्रद्धालुओं सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश के 11 श्रद्धालुओं का जत्था पिछले दिनों श्रीनगर दलगेट रोड पर हुए बड़े पैमाने पर बरसात और भू-स्खलन के कारण फंस गया है।

उनमें से रजगामार निवासी ऋषभ यादव ने आप बीती का उल्लेख करते हुए बताया कि हमारे तीन साथियों के भू-स्खलन की चपेट में आ जाने के कारण वे अस्वस्थ हो गए थे ।जिनमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है और उसका उपचार जारी है। यादव ने आगे बताया है कि उन्हें अनेक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है और साथियों की देखभाल के लिए अधिक समय तक रूकना पड़ा है अतएव अब उनके पास धन की भी समस्या उत्पन्न हो गई है।

यहां तक कि वे सभी अब दर्शन का विचार त्याग कर अपनी यात्रा बीच में ही समाप्त करते हुए वापस कोरबा आने की मंशा से टिकट भी करवा लिए थे लेकिन साथियों की अस्वस्थता के कारण वे जम्मू तवी रेलवे स्टेशन तक नहीं पहुंच सके और उनका टिकट भी बेकार हो गया।

प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल को जब यह जानकारी मिली तो उन्होंने वीडियो कॉल के माध्यम से श्रद्धालुओं का हाल जाना और इस संकट काल में उन्हें धैर्य बनाए रखने की सलाह दिया। जयसिंह अग्रवाल ने तत्काल व्यक्तिगत तौर पर उन्हें आर्थिक मदद पहुंचाते हुए 20 हजार रूपये उनके बैंक खाते में हस्तांतरित करवाए।

राजस्व मंत्री ने अपने ओ.एस.डी. को निर्देशित करते हुए प्रदेश के प्रभावित सभी श्रद्धालुओं को तत्काकल आवश्यक हर सहायता पहुंचाने की बात कही और उनके सकुशल घर वापसी हेतु आवश्यक प्रबंध करने के भी निर्देश आपदा प्रबंधन मंत्री द्वारा दिए गए हैं।बता दें कि कोरबा के 9 तीर्थ यात्रियों में से 3 आए भू-स्खलन की चपेट में जिनमें से स्वास्थ्य समस्या होने के कारण 1 का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करे सरकार – जयसिंह अग्रवाल*

*प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करे सरकार – जयसिंह अग्रवाल*  नमस्ते कोरबा : पूर्व मंत्री जयसिंह...

More Articles Like This

- Advertisement -