Friday, February 27, 2026

*राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने गुरु घासीदास जयंती की दी शुभकामनाएं*

Must Read

नमस्ते कोरबागुरूघासीदास जयंती पर्व के अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संत परम्परा में गुरू घासीदास का नाम अत्यधिक प्रतिष्ठित है। 18 दिसम्बर 1756 को रायपुर जिला के ग्राम गिरौद में इनका जन्म हुआ। बचपन से ही इनके हृदय में वैराग्य क भाव परिलक्षित होने लगा था।
युवा अवस्था में आते ही गिरौद के छाता पहाड़ पर एक वृक्ष के नीचे तपस्या कर इन्होने सतनाम को आत्मसात किया और भण्डारपुरी आकर सतनाम का उपदेश देना प्रारंभ किया। इनके उपदेशों से समाज के असहाय लोगों में आत्म विश्वास, व्यक्तित्व की पहचान और अन्याय से जूझने की शक्ति का संचार हुआ।
गुरूघासीदास आधुनिक युग के सशक्त क्रांतिदर्शी गुरू के रूप में जाने जाते हैं। इनके जीवन दर्शन में सत्य, अहिंसा, करूणा तथा जीवन का ध्येय उदात्त रूप से प्रकट होता है। गुरूघासीदास का जीवन दर्शन युगों तक मानवता का संदेश देता रहेगा।
छत्तीसगढ़ शासन ने उनकी स्मृति में सामाजिक चेतना एवं सामाजिक न्याय के क्षेत्र में गुरूघासीदास सम्मान स्थापित किया है। इस सम्मान के तहत वर्ष 2001 से प्रतिवर्ष इस क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले व्यक्ति को यह सम्मान दिया जाता है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,560SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“यादव जी की लव स्टोरी”फिल्म के विरोध में सर्व यादव समाज ने कलेक्ट्रेट तक रैली निकाल कर ज्ञापन दिया

“यादव जी की लव स्टोरी"फिल्म के विरोध में सर्व यादव समाज ने कलेक्ट्रेट तक रैली निकाल कर ज्ञापन दिया नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -