Thursday, February 26, 2026

*राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भगवान खाटू श्याम बाबा की पूजा अर्चना की*

Must Read

नमस्ते कोरबाकोरबा:- राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटूश्याम धाम मन्दिर पहुंचकर भगवन खाटू श्याम बाबा का दर्शन लाभ लिया। जहॉ श्री श्याम मंदिर कमेटी के सदस्य ने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल जी से विधिवत् पूजा अर्चना करवाई।
उल्लेखनीय है कि खाटू श्याम जी को भगवान श्री कृष्ण का अवतार माना जाता है। राजस्थान के सीकर जिले में इनका भव्य मंदिर स्थित है जहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। बाबा खाटू श्याम का संबंध महाभारत काल से माना जाता है। खाटू श्याम की अपार शक्ति और क्षमता से प्रभावित होकर श्रीकृष्ण ने इन्हे कलयुग में अपने नाम से पूजे जाने का वरदान दिया था।
मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने खाटू श्याम बाबा के दर्शन कर छत्तीसगढ़ राज्य के निवासियों की सतत उन्नति, खुशहाली और कल्याण हेतु अक्षय कृपा का आशीर्वाद मांगा।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,560SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“यादव जी की लव स्टोरी”फिल्म के विरोध में सर्व यादव समाज ने कलेक्ट्रेट तक रैली निकाल कर ज्ञापन दिया

“यादव जी की लव स्टोरी"फिल्म के विरोध में सर्व यादव समाज ने कलेक्ट्रेट तक रैली निकाल कर ज्ञापन दिया नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -