*राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने लगवाया कोरोना टीका का दूसरा डोज*

Must Read

कोरोना को हराने के लिए लोगों से टीका लगवाने की अपील

रायपुर, 24 अगस्त 2021- राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाया। टीका लगाने के बाद मंत्री जयसिंह अग्रवाल वहां लगभग आधे घंटे चिकित्सकों की निगरानी में रहे।

इस मौके पर मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने राज्य के सभी नागरिकों से कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए अनिवार्य रूप से कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य में सभी जगहों पर कोरोना का टीका निःशुल्क लगाया जा रहा है। उन्होंने ऐसे लोगों से जिन्होंने अभी तक कोरोना का टीका नहीं लगवाया है, उन्हें अपने मोहल्ला, वार्ड स्थित वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर टीका लगवाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना टीका को लेकर किसी भी तरह का संशय मन में न पाले। सुनी-सुनाई बातों और अफवाहों पर ध्यान न दें। कोरोना वैक्सीन सुरक्षित है। कोरोना संक्रमण और बीमारी की गंभीर स्थिति से बचने के लिए टीका लगवाना ही सबसे सुरक्षित एवं प्रभावी विकल्प है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव: कोरबा की खुशी पड़वार ने कत्थक नृत्य में जीता दूसरा स्थान

क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव: कोरबा की खुशी पड़वार ने कत्थक नृत्य में जीता दूसरा स्थान नमस्ते कोरबा- सरस्वती शिशु मंदिर सीएसईबी...

More Articles Like This

- Advertisement -